बंद करे

11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को पर्यटन स्थल मांडू जहाज महल में मनाया गया वर्ष की थीम “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” योग हमारे जीवन के लिए महत्वपूर्ण है, इससे हमारे मन की शक्ति, आत्मा और प्रकृति से जुड़ा वातावरण पैदा करता है केंद्रीय राज्य मंत्री महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमती ठाकुर

11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को विश्वभर में मनाया गया। इस वर्ष की थीम “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” है, जो एकता और कल्याण का संदेश देती है। योग किसी भी व्यक्ति को धर्म, जाति या राष्ट्रीयता के भेदभाव के बिना स्वस्थ, संतुलित और सार्थक जीवन जीने का मार्ग प्रदान करता है।  इसी कड़ी में शनिवार को जिले के पर्यटन स्थल मांडू में मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमती सावित्री ठाकुर की उपस्थिति में 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया।
        अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयुष विभाग द्वारा जिले के पर्यटन स्थल मांडू में मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमती सावित्री ठाकुर, कलेक्टर प्रियंक मिश्रा, प्रशासनिक अधिकारियों, छात्र छात्राओं, जनप्रतिनिधियों एवं आमजन द्वारा बड़ी संख्या में सहभागिता कर योग किया गया। इस अवसर पर योगाभ्यास का लाभ एवं सावधानी के बारे में भी  बताया गया।
         इस अवसर पर राज्य मंत्री श्रीमती ठाकुर ने कहा कि आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा को विशाखापट्टनम से संबोधित  किया। साथ ही मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव भोपाल से और सभी जनप्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्र से संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज हम यहां पर्यटन स्थल मांडव में योग दिवस मनाया गया।  जिसमें प्रधानमंत्रीजी  के आव्हान ने आज यह जन आंदोलन के रूप में हर घर घर तक इसका महत्व और उद्देश्य से जागरूकता लाई गई है। उन्होंने कहा कि योग हमारे जीवन के लिए महत्वपूर्ण है, इससे हमारे मन की शक्ति, आत्मा और प्रकृति से जुड़ा वातावरण पैदा करता है,  इसलिए योग दिवस मनाया जाता है।  यह युगों-युगों से ऋषि मुनियों की जो पुरानी परंपराएं थी, सभ्यता बनाए रखने के लिए हमको स्वस्थ रहना चाहिए, मन को स्वस्थ और संतुलित रखना चाहिए , योग हमारे जीवन के लिए बहुत जरूरी है, स्वस्थ आत्मा, स्वस्थ जीवन और इससे जो ऊर्जा मिलती है, हमारा मन एक स्वस्थ भाव से ऊर्जा के रूप में हम आगे बढ़ने का संकल्प लेते हैं । उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी का विकसित भारत का संकल्प है, वह आज पूरे दुनिया, हर क्षेत्र में हमें देखने को मिल रहा है । यह एक जन आंदोलन के रूप में हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं।
     योग की उत्पत्ति भारत की प्राचीन सभ्यता में हुई थी, जो सिंधु-सरस्वती घाटी संस्कृति के आरंभ में एक आध्यात्मिक अभ्यास के रूप में शुरू हुआ। समय के साथ, यह अभ्यास एक समृद्ध अनुशासन के रूप में विकसित हुआ और वेदों, उपनिषदों और पतंजलि के योग सूत्रों में प्रवाहित हुआ।
         इसी प्रकार 11 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम साईं बेमिंटन हॉल में जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, प्रशासनिक अधिकारियों, छात्र छात्राओं, जनप्रतिनिधियों एवं आमजन द्वारा बड़ी संख्या में योग किया गया। इसके अलावा जिले में भी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों , छात्र-छात्राओं , आम जनों की उपस्थिति में सामूहिक योग किया गया।

"> ');