• सोशल मीडिया लिंक
  • साइट मैप
  • Accessibility Links
  • हिन्दी
बंद करे

राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन (एन.एम.एन.एफ.) योजनान्तर्गत बायो इनपुट रिसोर्स सेंटर (बी.आर.सी) की स्थापना

  मिशन ऑन नेचुरल फार्मिग (एन.एम.एन.एफ.) योजना वर्ष 2025-26 से मध्यप्रदेश में प्रारम्भ की गई है। परियोजना संचालक आत्मा ने बताया कि भारत सरकार की इस महत्वपूर्ण योजनान्तर्गत जिले को कुल 50 कलस्टरो का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। प्रत्येक कलस्टर में कुल 125 इच्छुक कृषक अनुसार कुल 6250 कृषको को प्राकृतिक खेती करने हेतु प्रक्रियानुसार चयन किया जना प्रस्तावित है। वर्तमान में प्राकृतिक खेती कृषको का चयन कर किसान पोर्टल पर पंजीकृत किया जा रहा है। प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों को सफलतापुर्वक प्राकृतिक खेती करने हेतु आवश्यक प्राकृतिक आदानों (इनपुट) का समय पर स्थानीय स्तर पर होना भी महत्वपूर्ण है।

     उन्होंने बताया क् िराष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन योजना के तहत जिले में कुल 33 आवश्यकता आधारित जैविक इनपुट संसाधन केन्द्र (बीआरसी) स्थापित किये जाने का लक्ष्य है। जिसके तहत प्रति 3 प्राकृतिक खेती कलस्टर के लिए 2 बायो इनुपट रिर्साेस सेंटर (बीआरसी) की स्थापना की जाना है। भारत सरकार द्वारा जारी गाइडलाइल के अनुसार (बीआरसी) की स्थापना एवं संचालन के लिए व्यक्तिगत रूप से प्राकृतिक खेती करने वाले स्थानीय कृषि उद्यमी अथवा समुह के रूप में किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) स्वंय सहायता समुह (एसएचजीएस) कृषि सहकारीता समितिया पात्र होगें।
    अतः इच्छुक व्यक्ति संगठन आवेदन कर सकते है। अधिक जानकारी हेतु जिला स्तर पर परियोजना संचालक आत्मा किसान कल्याण तथा कृषि विकास धार अथवा विकास खण्ड स्तर पर ब्लाक तकनीकी प्रबंधक आत्मा, वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी से सम्पर्क कर सकते है। आवेदन ब्लाक तकनकी प्रबंधक को प्रस्तुत करना होगा। प्राप्त आवेदन  का विकास खण्ड स्तरीय मानिटरिंग कमेटी के परिक्षण के उपरान्त जिला स्तर पर कलेक्टर सह अध्यक्ष आत्मा गवर्निग बोर्ड की अध्यक्षता में आयोजित जिला मानिटरिंग समिति से अनुमोदन उपरांत प्रस्ताव व्यवसाय योजना और निवेश रणनीति का मुल्यांकन कर राज्य प्राकृतिक खेती से को कलस्टर वार लक्ष्य अनुसार अनुशंसित प्रस्तावो को अनुमोदन प्रदान करेगा।

"> ');