बंद करे

जल संरक्षण एवं संवर्धन में उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित हुए सीईओ जिला पंचायत जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित समारोह में केंद्रीय मंत्री द्वारा दिया गया सम्मान

जल संरक्षण एवं संवर्धन में उत्कृष्ट कार्य करने पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी को जल शक्ति मंत्रालय भारत द्वारा महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू की गरिमामय उपस्थिति में दिल्ली में आयोजित समारोह में आज सम्मानित किया गया। भारत सरकार के जल संचय जनभागीदारी अभियान के अंतर्गत जिले में महात्मा गांधी नरेगा योजना एवं अन्य योजनाओं के माध्यम से 10791 जल संरचनाओं के निर्माण के फलस्वरूप जिले का तीसरी श्रेणी में पांचवा पुरस्कार हेतु चयन किया गया। जिसमें जिले को 25 लाख रूपए का पुरस्कार प्राप्त हुआ है। आज दिल्ली में जल शक्ति मंत्रालय द्वारा आयोजित समारोह में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सीआर पाटिले द्वारा सीईओ जिला पंचायत श्री चौधरी को सम्मानित किया गया।

"> ');