सरदार@150 पदयात्रा, एकता मार्च स्वागत कार्यकम हेतु स्थान परिवर्तन
कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के आदेशानुसार राष्ट्रीय एकता के प्रतीक, लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में सरदार@150 पदयात्रा/एकता मार्च स्वागत कार्यक्रम स्थान परिवर्तन कर शासकीय कन्या शिक्षा परिसर धार के पास फौजी रेस्टोरेंट, बायपास धार (नौगांव थान के पास) पर 26 नवंबर को दोपहर 1-00 बजे उक्त पदयात्रा का स्वागत कार्यक्रम किया जाएगा। उक्त पदयात्रा/एकता मार्च में गाड़ियों की संख्या अधिक होने तथा वाहन पार्किंग की सुविधा को देखते हुए स्थान परिवर्तन किया गया है। पूर्व में यह नदयात्रा धार फाटा, जेतपूरा (सी.एन.जी. पम्प के सामने) किया जाना था।