बंद करे

राष्ट्रीय स्तर पर वीर बाल दिवस का आयोजन होगा 26 दिसंबर को

  भारत सरकार मंत्रालय महिला एवं बाल विकास के निर्देशानुसार 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस (VBD) का आयोजन किया जा जायेगा। इस राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में भारत के प्रधानमंत्री जी दीर्घा में उपस्थित रहेंगे तथा दोपहर 12.30 बजे से बच्चों को सम्बोधित करेंगे। यह राष्ट्रीय स्तर का उत्सव भारत के भविष्य की नींव माने जाने वाले बच्चों को सम्मानित करने के लिए मनाया जाएगा। इस आयोजन का उद्देश्य युवा प्रतिभाओं का पोषण करना, रचनात्मकता को बढ़ावा देना एवं उन्हें विकसित भारत के सपने को साकार करने में योगदान देने के लिए प्रेरित करना है। इस संबंध में कलेक्टर श्री प्रियंक द्वारा निर्देशित किया गया है कि धार जिले में इस आयोजन अन्तर्गत शासकीय एवं निजी विद्यालयों में तीन आयु वर्ग तीन से छः वर्ष, छः से दस वर्ष एवं ग्यानरह से अट्ठारह वर्ष हेतु विभिन्न गतिविधियां किये जाने के संबंध में भी निर्देशित किया गया है। जिनमें चित्रकला, पोस्टर बनाना, रचनात्मक लेखन, निबंध, प्रश्नोत्तरी, ज्ञानवर्धक खेल, कहानी सुनाना एवं पुस्तक पठन सत्र, वाद-विवाद, भाषण कला, नाटक, भूमिका निर्वाह, नारा लेखन प्रतियोगिताएं, रैलियां, जागरूकता पदयात्राएं, समूह चर्चाएं, सहपाठी शिक्षण मंडलियां, खेल और फिटनेस गतिविधियां शामिल हो सकती हैं, जो जागरूकता संदेशों को बढ़ावा देती हैं। इस आयोजन में विद्यालयों को गतिविधियां ग्राम, विकासखण्डं एवं जिला स्तर पर आयोजित की जायेंगी। कलेक्टर द्वारा निर्देशित किया गया है कि यह राष्ट्रीय स्तर का उत्सव भारत के भविष्य की नींव माने जाने वाले बच्चों को सम्मानित करने के लिए होना है। अतः विद्यालय चयनित गतिविधियों का आयोजन कर बच्चों को सम्मानित करें।समें अन्य वन्यप्राणी में लकडबग्घा, सिंयार, लोमड़ी, जंगली बिल्ली, बिज्जू, शेही शामिल है।

 

"> ');