राष्ट्रीय पेसा दिवस पर विशाखापत्तनम में पेसा महोत्सव का आयोजन
पंचायती राज मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय पेसा दिवस के अवसर पर आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में पेसा महोत्सव का आयोजन किया गया। इस महोत्सव में देश के 10 पेसा राज्यों ने भाग लिया जिसमें पारंपरिक खेल, सांस्कृतिक विरासत और पारंपरिक व्यंजनों को प्रोत्साहित किया गया। धार जिले से 19 प्रतिनिधियों ने महोत्सव में भाग लिया, जिसमें जनप्रतिनिधि, कबड्डी खिलाड़ी, मैराथन दौड़, तीरंदाजी और क्राफ्ट दल शामिल थे।
मध्य प्रदेश की कबड्डी टीम चौंपियन
महोत्सव में आयोजित प्रतियोगिताओं में मध्य प्रदेश की कबड्डी टीम ने चौंपियनशिप जीती। मध्यप्रदेश टीम में धार जिले के 3 खिलाड़ी लखन ग्रेवाल, राहुल बघेल, मनीष डावर शामिल थे। सांस्कृतिक कार्यक्रम और मेला महोत्सव में पारंपरिक नृत्य, लोक गायन और जनजातीय कलाकृतियों एवं व्यंजनों के मेले का आयोजन किया गया। क्राफ्ट बाजार और फूड फेस्टिवल के माध्यम से जनजातीय उत्पादों और व्यंजनों को जन-जन तक पहुंचाया गया।
धार जिले के प्रतिनिधियों की भागीदारी
धार जिले से 19 प्रतिनिधियों ने महोत्सव में भाग लिया, जिसमें जनप्रतिनिधि, कबड्डी खिलाड़ी, मैराथन दौड़, तीरंदाजी और क्राफ्ट दल शामिल थे। क्राफ्ट दल ने बाग प्रिंट और माहेश्वरी साड़ी स्टॉल लगाया। इनमें जिला समन्वयक (पेसा) दिलीप मछार, कोच अमरसिंह अलावा, जनप्रतिनिधि में श्रीमती ज्योति अशोक राठौड, श्रीमती लक्ष्मी मोहनिया, कैलाश मावी, मैराथन में रमेश बामनिया, रोहित मखोड़, तीरंदाजी में प्रकाश चोकडा, कबड्डी खिलाड़ी में लखन ग्रेवाल, राहुल बघेल, मनीष डावर, वनवासी बाग प्रिन्ट से अमनसिंह मुजाल्दा, पवन मुजाल्दा, अनुराध सिंगार, राजेश गहलोत, तथा हाथकरधा हस्तशिल्प हेण्डलूम बालीपुर (माहेश्वरी साड़ी) से संतोष चौहान, महेश मंडलोई, गीता डावर व राहुल भूरिया दल में शामिल थे।
ग्राम सभाओं और कार्यशालाओं का आयोजन
महोत्सव के दौरान आंध्र प्रदेश में विभिन्न ग्राम सभाओं और कार्यशालाओं का आयोजन किया गया, जिसमें ग्राम सभा की कार्यप्रणाली और स्वावलंबन के बारे में जानकारी दी गई। ज़िले से नोडल पेसा एक्ट जिला समन्वयक दिलीप मछार रहें।