वनमण्डल धार में दो दिवसीय पक्षियों की जलीय एवं स्थलीय पक्षियों की डिजिटल गणना की गई
वनमण्डल धार में दो दिवस Asain Waterbird Caesus 2026 गणना का कार्य पूर्ण हुआ है। वनमण्डलाधिकारी के मार्ग दर्शन में वनमण्डल धार की सात रेंज के अन्दर Asain Waterbird Cacsus का कार्य किया गया। जिसके अन्दर जलीय स्तरों में पर जाने वाले पक्षीय और स्थलीय पक्षियों की गणना का कार्य किया गया। इस कार्यक्रम के नोडल प्रभारी श्री संतोष कुमार रनशोरे, उप वनमण्डलाधिकारी सरदारपुर द्वारा वनमण्डल के समस्त स्टाप को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में ई बर्ड ऐप के माध्यम से इस प्रकार पक्षियों की गणना की जानी है। किस समय पर गणना की जानी है और गणना के समय क्या-क्या सावधानी रखना है कि उक्त बारे में जानकारी दी गई । समस्त स्टाफ के द्वारा तय समय पर कल और आज की पक्षियों की गणना की गई। धार वनमण्डल अंतर्गत पाए जाने वाले जितने भी बड़े जलीय क्षेत्र है उन सभी क्षेत्रों का चयन करके उसकी जानकारी भोपाल दी जायेगी। जहां से प्राप्त सूची के अनुसार गणना का कार्य किया गया। गणना के दौरान विभिन्न प्रकार के स्थलीय व जलीय पक्षियों की गणना की गई। जिसमें प्रमुख तौर से Little Egret, Ruddy Shelduck, Common Sandpiper. Common Kingfisher, Great Gray Shrik, White Wagtail आदि। उक्त समस्त कार्यक्रम में सातों रेंज के वन परिक्षेत्र अधिकारीयों के द्वारा गणना कर आवश्यक कार्यवाही की गयी। उक्त बर्ड संस से यह हमारे मानव परिस्थिति हेतु अत्यन्त आवश्यक है। इस कारण Asain Waterbird Caesus का आयोजन इस वर्ष मध्यप्रदेश में किया गया है।