बंद करे

अपर कलेक्टर द्वारा गणतंत्र दिवस के पूर्व तैयारियों की रिहर्सल

जिले में गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी को जिला मुख्यालय पर स्थित किला मैदान में आयोजित मुख्य समारोह कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा के मुख्य आतिथ्य में संपन्न होगा          प्रात: 08.58 पर मुख्य अतिथि का आगमन, प्रातः 09.00 से 9.02 पर ध्वजारोहण व राष्ट्रगान, प्रातः 09.02 से 09.09 मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण, प्रातः 09.09 से 9.21 परेड द्वारा हर्ष फायर, राष्ट्रगान व परेड द्वारा मार्च पास्ट, प्रातः 09.21 से 09.25 परेड कमाण्डरों से मुख्य अतिथि का परिचय, प्रातः 09.25 से 09.55  मुख्यमंत्री जी के संदेश का वाचन, प्रातः 09.55 से 10.35 सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रातः 10.35 से 11.15 झांकियों का प्रदर्शन तथा प्रातः 11.15 से 11.30 पुरस्कार वितरण एवं समापन किया जाएगा। कृपया निर्धारित समय से 15 मिनिट पूर्व स्थान ग्रहण करें।       भारत पर्व का सांस्कृतिक आयोजन पी. जी. कॉलेज धार में संध्या 6.00 बजे से होगा। जिसमें कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी जाएगी।

"> ');