तीन दिवसीय राष्ट्रीय बालिका दिवस का आयोजन
जिला कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा के निर्देशानुसार जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्री सुभाष जैन के मार्गदर्शन में एकीकृत शासकीय हाई स्कूल तलवाड़ा, पीएम राइस हाई सेकेंडरी स्कूल बगड़ी एवं कस्तूरबा गांधी छात्रावास ज्ञानपुर धार में 22 जनवरी 2026 से 24 जनवरी 2026 तक तीन दिवसीय राष्ट्रीय बालिका दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बालिकाओं के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को लेकर तीन दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। तलवाड़ा विद्यालय की छात्राओं द्वारा नुक्कड़ नाटक अनपढ़ बहु का मंचन किया गया एवं बालिकाओं को खेल खिलाए गए एवं बाल विवाह के बारे में जागरुक कर बाल विवाह की शपथ दिलवाई गई । इसी के साथ ही पी.एम.राइस हाई सेकेंडरी स्कूल में बालिकाओं द्वारा अपने स्कूल परिसर में बनाई गई लाइब्रेरी पोषण वाटिका एवं किचन गार्डन की जानकारी देने के साथ ही एक बालिका को उसके साहस के लिए पुरस्कृत किया गया। ज्ञानपुरा छात्रावास में राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर बालिकाओं द्वारा गीत एवं नृत्य की प्रस्तुति दी गई एवं अपने अधिकारों के बारे में खुलकर चर्चा की गई। सभी बालिकाओं द्वारा राष्ट्रीय बालिका दिवस उमंग और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में छात्राओं को उनके अधिकारों, शिक्षा के महत्व, लैंगिक समानता तथा सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। बालिका शिक्षा का महत्व, बाल विवाह के दुष्परिणाम, लैंगिक भेदभाव से मुक्ति तथा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ सहित शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।