बंद करे

पुलिस ग्राउण्‍ड, डही में निर्झरणी महोत्‍सव का आयोजननृत्‍यनाटिका में दिया संदेश ‘नदियों को रखना है स्‍वच्‍छ और शुद्ध, जल है तो कल है’

मध्‍यप्रदेश शासन, संस्‍कृति विभाग द्वारा जिला प्रशासन–धार के सहयोग से पवित्र माँ नर्मदा को धन्‍यता प्रकट करने के लिए   पुलिस ग्राउण्‍ड, डही (धार) पर निर्झरणी महोत्‍सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्‍या में श्रोता-दर्शकों के साथ गणमान्‍य अतिथियों की उपस्थिति रही।
     कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्‍ज्‍वलन के साथ माँ नर्मदा की आरती कर किया गया। तत्‍पश्‍चात प्रदेश व देश के सुप्रतिष्ठित कलाकारों ने अपनी सांस्‍कृतिक प्रस्‍तुतियों से जीवनदीयिनी की महिमा का प्रदर्शन किया।  इस अवसर पर पहली प्रस्‍तुति नर्मदा केन्द्रित नृत्‍यनाटिका की रही, जिसे सुश्री कशिश सितलानी एवं साथी, उज्‍जैन ने प्रस्‍तुत किया। उन्‍होंने अपनी प्रस्‍तुति में दिखाया कि किस तरह से मां नर्मदा को भगवान शिवजी का आशीर्वाद प्राप्‍त हुआ और वे धरती पर अवतरित हुईं।
      अगले क्रम में नर्मदाष्‍टकम पर नृत्‍य प्रस्‍तुति दी। इसके बाद मां नर्मदा की पवित्र आरती को नृत्‍य के माध्‍यम से दर्शाया और अंत में स्‍वच्‍छता का संदेश दिया कि हमें हमारी नदियों को स्‍वच्‍छ और शुद्ध रखना चाहिए, जल बचेगा तो कल बचेगा। अगली प्रस्‍तुति श्री कबीर मालवीय एवं साथी, उज्‍जैन की मालवी लोकगायन की रही। उन्‍होंने सर्वप्रथम गणपति जी के वंदन से प्रस्‍तुति का शुभारंभ किया, जिसके बोल थे बाँकी – बाँकी सूंड से आया हो गजानन्‍द….। इसके बाद जय हो नर्मदा मैया, जय हो मात भवा…., शिव की बेटी मात नर्मदा…., गहरी नरबदा नो गहरो पाणी…. से मां नर्मदा की महानता को प्रकट किया।
      अंत में उन्‍होंने मेरे भोले का डमरू बाजे डम डम डम…. से प्रस्‍तुति को विराम दिया। अंतिम प्रस्‍तुति सुश्री प्रतिमा गोस्‍वामी एवं साथी, भोपाल के भक्ति गायन की रही। उन्‍होंने अपनी प्रस्‍तुति की शुरुआत गणेश वंदना से की। इसके बाद सत्‍यम शिवम सुन्‍दरम…., नर्मदा मैया पार लगा ओ मैया…., मां नमो नर्मदे नर्मदे…. महाकाल की बेटी…. से श्रोताओं को आत्मिक आनन्‍द से भर दिया। अंत में उन्‍होंने श्‍याम तेरी बंसी पुकारे राधा नाम…. से प्रस्‍तुति को विराम दिया।

"> ');