बंद करे

7 परिक्षेत्रों की 78 बीटों में वन कर्मचारियों द्वारा वन्यप्राणियों का आंकलन किया गया

वन मंडल अधिकारी धार श्री विजयनंथम टी.आर. के मार्गदर्शन में अखिल भारतीय बाघ आंकलन वर्ष 2025-26 के फेस-1 के अंतर्गत वन मंडल धार में 18 से 24 दिसम्बर तक 3 परिक्षेत्रों धार, धामनोद एवं मांडव, 5 जनवरी से 12 जनवरी तक 2 परिक्षेत्रों सरदारपुर एवं टाण्डा तथा 18 जनवरी से 24 जनवरी 2026 तक 2 परिक्षेत्रों बाग एवं कुक्षी इस तरह कुल 7 परिक्षेत्रों की 78 बीटों में 196 वन कर्मचारियों द्वारा वन्यप्राणियों का आंकलन किया गया। आंकलन में मांशाहारी वन्यप्राणियों में 93 तेंदुए व 267 अन्य मांशाहारी वन्यप्रणाी लकडबग्घा, सियार, लोमडी, जंगली बिल्ली, बिज्जू, शेही , शाकाहारी में 19 खरगोश, 23 बंदर, 50 मोर तथा 149 नीलगाय वन्यप्राणियों के साक्ष्य मिले।

 

"> ');