बंद करे

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय गरडावद में अंशकालिक पीजीटी गणित पद हेतु आवेदन आमंत्रित

प्राचार्य, एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय गरडावद ने बताया कि विद्यालय में सत्र 2025-26 के लिए अंशकालिक आधार पर पीजीटी (गणित) पद रिक्त है। उक्त पद हेतु इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी अपने समस्त आवश्यक दस्तावेजों सहित 2 फरवरी 2026 तक विद्यालय कार्यालय में दोपहर 3.00 बजे तक आवेदन जमा कर सकते हैं। अभ्यर्थियों के लिए वांछनीय योग्यता नेशनल एजुकेशन सोसायटी फॉर ट्राइबल स्टूडेंट्स (NESTS) के निर्देशानुसार होगी। सभी निर्धारित अर्हताओं को पूर्ण करने वाले अभ्यर्थियों को प्राथमिकता प्रदान की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी विद्यालय कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।

 

"> ');