बंद करे

शहीद दिवस पर अमर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

शहीद दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा के नेतृत्व में कलेक्टर कार्यालय के शासकीय सेवकों द्वारा भारत के स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों की स्मृति में दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
        इस अवसर पर कलेक्टर श्री मिश्रा सहित उपस्थित शासकीय सेवकों ने राष्ट्र की स्वतंत्रता और अखंडता के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीदों को नमन करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में कलेक्टर कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

"> ');