कृषि वर्ष 2026 के अवसर पर विधायक श्रीमती नीना वर्मा द्वारा हरी झण्डी देकर किसान जागरूकता वाहन रैली को रवाना किया
म.प्र. शासन किसान कल्याण तथा कृषि विकास द्वारा वर्ष 2026 को कृषक कल्याण वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है, जिला स्तर पर विधायक श्रीमती नीना वर्मा एवं कलेक्टर श्री प्रिंयक मिश्रा द्वारा हरी झण्डी देकर किसान जागरूकता वाहन रैली को रवाना किया गया। जिले के किसान भाईयों हेतु कृषि एवं कृषि से संबंधित विभागों की विभागीय योजनाओं का प्रचार-प्रसार कृषि रथ के माध्यम से निंरतर 11 जनवरी से प्रत्येक ग्राम पंचायत में योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। कृषि वर्ष का सुसज्जित रथ 13 विकासखण्डों में 13 कृषि रथ जिले की समस्त 765 ग्राम पंचायतों में रूट चार्ट अनुसार योजनाओं का प्रचार-प्रसार कर रहे है, प्रतिदिन कृषि रथ 03 ग्राम पंचायतों में भ्रमण कराया जा रहा है । 11 जनवरी से अब तक 585 पंचायतों में 29414 किसानों द्वारा कृषि रथ में सहभागिता की गई है। कृषि वर्ष के प्रचार-प्रसार हेतु कृषि रथ के मुख्य आधार स्तंभ:- जैविक खेती एवं प्राकृतिक कृषि क्षेत्रों का विस्तार, मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना का प्रचार-प्रसार, एकीकृत पोषक तत्व, कीट एवं रोग प्रबंधन, कृषि को लाभकारी व्यवसाय बनाने के उपाय, फसल विविधीकरण को बढावा देना, विभागीय कृषि योजनाओं का प्रचार-प्रसार, प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना, ई-विकास प्रणाली अंतर्गत ई-टोकन उर्वरक वितरण व्यवस्था, पराली प्रबंधन आदि विभागीय योजनाओं से जागरूक किया जा रहा है। वाहन रैली में किसान उत्पादक संगठन, प्रगतिशील किसान, स्थानीय कृषि आदान विक्रेता एवं उप संचालक कृषि, परियोजना संचालक आत्मा, उप संचालक उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य पालन एवं सहकारिता विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।