रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिस मेला (युवा संगम) में 14 कंपनियों द्वारा 106 आवेदको का चयन किया
बेरोजगार युवाओ को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए सोमवार को पीथमपुर औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था के ग्राम खण्डवा में जिला रोजगार कार्यालय, प्राचार्य आय. टी. आय. धार, महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र धार एवं आजीविका मिशन (एन.आर.एल.एम.) धार के संयुक्त तत्वाधान में रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिस मेला (युवा संगम) का आयोजन किया गया। जिसमे 201 आवेदको का ऑफ लाईन पंजीयन किया गया। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि इस युवा संगम रोजगार मेले में 14 कम्पनियो ने भाग लिया। विभिन्न कंपनियो द्वारा 106 आवेदको का चयन किया गया। जिसमें परफेक्ट सालुसन सर्विस पीथमपुर 02, महिंद्रा मशीनरी पीथमपुर 01, शक्ति पंप इंडिया लि. पीथमपुर 18, एल आय सी कंपनिया 12, प्रतिभा सिंटेक्स प्रा. लि. पीथमपुर 10, महिंद्रा टू व्हीलर प्रा पीथमपुर. लि. 08, हिम टेक्रो फोर्ज लि. पीथमपुर 22, नव शक्ति बायो क्रोप केयर इंदौर 02, आज्ञा ऑटो प्रा पीथमपुर लि. 02, ईफ्का इंडस्ट्रीज पीथमपुर 06, युवा शक्ति फाउंडेशन 05, पैनासोनिक इंडिया लि. पीथमपुर 05, एस …आर.ऍफ़. प्रा. लि.पीथमपुर 08, आयसर सीआईआई कंपनी पीथमपुर 05 आवेदको का चयन हुआ। इसमें संस्था के प्राचार्य, ग्राम खण्डवा, पीथमपुर एवं प्रभारी जिला रोजगार अधिकारी श्री राहुल मंडलोई एवं समस्त स्टॉप का सरानीय योगदान रहा। इसी प्रकार एक दिवसीय केरियर काउंसलिंग का आयोजन प्राचार्य शासकीय आई. टी. आई, केम्पस ग्राम खण्डवा पीथमपुर मे किया गया। जिसमे चयनित मनोवैज्ञानिक / विषयविशेषज्ञो द्वारा संस्था मे अध्ययनरत छात्रो एवं रोजगार मेले मे उपस्थित आवेदको के लिए केरियर काउंसलिंग संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई एवं स्वरोजगार से संबंधी और रोजगार पोर्टल के संबंध में भी जानकारी दी गई। साथ ही 62 छात्रो/छात्राओ की केरियर काउंसलिंग की गई।