विश्व स्किल प्रतियोगिता -2026 हंशिका सोलंकी का नेशनल प्रतियोगिता में चयन
प्राचार्य शासकीय औद्योगिक संस्थान श्री राहुल मंडलोई ने बताया कि विश्व कौशल प्रतियोगिता 2026 के अंतर्गत इंडियन स्किल 2025-26 रीजनल प्रतियोगिता (वेस्टर्न रीजन) का आयोजन एनएसडीसी के तत्वाधान में गांधीनगर, गुजरात में किया गया। प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश, गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र, गोवा, दमन एवं दीव के प्रतिभागियों ने भाग लिया। जिसमें धार के ग्राम जेतपुरा निवासी हंशिका सोलंकी पिता श्री जितेन्द्र सोलंकी ने सॉफ्टवेयर टेस्टिंग ट्रेड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त कर सिल्वर मेडल प्राप्त किया एवं 50,000 रूपये की पुरस्कार राशि अर्जित की। इस उपलब्धि के आधार पर हंशिका का चयन मार्च माह में नई दिल्ली में आयोजित नेशनल स्किल प्रतियोगिता के लिए किया गया है। इस सफलता में विश्व कौशल प्रतियोगिता के जिला को-ऑर्डिनेटर श्री सतीश डोडिया धार एवं प्राचार्य आई टी आई धार श्री राहुल मंडलोई का विशेष मार्गदर्शन रहा है । इस शानदार प्रदर्शन के आधार पर हंशिका सोलंकी का चयन अब मार्च माह में नई दिल्ली में आयोजित होने वाली नेशनल स्किल प्रतियोगिता के लिए किया गया है। यह पूरे जिला धार एवं मध्यप्रदेश के लिए गर्व का विषय है।