बंद करे

जिला कौशल समिति की बैठक सम्पन्न

कलेक्टर प्रियंक मिश्रा की अध्यक्षता में निर्यात भवन पीथमपुर में जिला कौशल समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर द्वारा विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य के लिए आईटीआई धार को बधाई दी गई। प्रभारी प्राचार्य द्वारा इन्क्यूबेशन सेंटर, एआई लैब एवं सोलर लैब की स्थापना की जानकारी दी गई। साथ ही प्रधानमंत्री सेतु योजना के अंतर्गत धार जिले की 04 आईटीआई का चयन होने एवं चयनित कंपनियों के सहयोग से प्रशिक्षण प्रदान किए जाने की जानकारी दी गई। कलेक्टर ने प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4.0 के अंतर्गत जॉब रोल के मोबिलाइजेशन हेतु जिला कौशल समिति के समस्त सदस्यों को निर्देश दिए। पीथमपुर आईटीआई के प्राचार्य द्वारा छात्राओं के लिए सीएसआर फंड से बस व्यवस्था की मांग रखी गई, जिस पर कलेक्टर महोदय द्वारा निर्भया योजना अंतर्गत बस उपलब्ध कराने हेतु महिला एवं बाल विकास अधिकारी को निर्देश दिए गए तथा कंपनियों से भी सीएसआर फंड के माध्यम से सहयोग करने को कहा गया। बैठक में यह भी बताया गया कि वर्ल्ड स्किल प्रतियोगिता 2026 में धार की कु. हनशिका सोलंकी ने सिल्वर मेडल प्राप्त कर ₹50,000 की पुरस्कार राशि अर्जित कर जिले को गौरवान्वित किया है। अंत में तिलगारा आईटीआई में पूर्व में प्रस्तावित 06 ट्रेड के स्थान पर 10 ट्रेड का भवन निर्माण किए जाने हेतु कौशल विकास संचालनालय के निर्देशों के अनुरूप भूमि उपलब्ध कराने का प्रस्ताव रखा गया, जिस पर कलेक्टर द्वारा तहसीलदार से समन्वय कर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए।

"> ');