जनगणना 2026-27 के संबंध में जनपद पंचायत धरमपुरी में प्रशिक्षण आयोजित
जनपद पंचायत धरमपुरी में जनगणना 2026-27 के सफल क्रियान्वयन हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में तहसीलदार धरमपुरी एवं चार्ज अधिकारी (ग्रामीण) श्री कुणाल अवस्या द्वारा पंचायत सचिव, ग्राम रोजगार सहायक, पटवारी, एडीईओ, पीसीओ, उपयंत्री एवं आंगनवाड़ी सुपरवायजर को जनगणना से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। प्रशिक्षण के दौरान जनगणना के प्रथम चरण में किए जाने वाले मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना संबंधी प्रक्रियाओं पर विशेष रूप से मार्गदर्शन दिया गया। संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि निर्धारित समय-सीमा में सभी आवश्यक कार्यवाही पूर्ण गुणवत्ता के साथ संपादित की जाए। श्री अवस्या द्वारा यह भी बताया गया कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय दायित्व है, जिसमें सभी कार्मिकों की सक्रिय सहभागिता एवं जिम्मेदारी आवश्यक है, ताकि आंकड़ों की शुद्धता एवं समयबद्धता सुनिश्चित की जा सके।