मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर दिया जोर
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिषेक चौधरी ने आज समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक लेकर विभिन्न विभागों के लंबित प्रकरणों एवं शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों को समय-सीमा का कड़ाई से पालन करने तथा प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान आंगनवाड़ी नियुक्ति प्रक्रिया की प्रगति की समीक्षा करते हुए सीईओ ने पारदर्शिता एवं नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही “संकल्प से समाधान” अभियान के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों के निराकरण की स्थिति की भी समीक्षा की गई। श्री चौधरी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं संवेदनशीलता के साथ समाधान किया जाए तथा लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किया जाए। बैठक में विभिन्न विभागीय अभियानों एवं योजनाओं के क्रियान्वयन की भी समीक्षा की गई। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और समयावधि पत्रों के निराकरण में लापरवाही न बरतें। बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित लंबित एवं महत्वपूर्ण प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी प्रकरणों का निराकरण निर्धारित समय-सीमा में किया जाए। “संकल्प से समाधान” अभियान अंतर्गत प्राप्त आवेदन एवं शिकायतें, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के लंबित प्रकरण, राजस्व एवं नामांतरण से संबंधित प्रकरण, पेंशन योजनाओं (वृद्धा, विधवा, दिव्यांग) के लंबित आवेदन, प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना के स्वीकृति एवं निर्माण प्रकरण, मनरेगा कार्यों की प्रगति एवं भुगतान संबंधी प्रकरण, समग्र आईडी एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जुड़े लंबित प्रकरणों की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।