प्रवेश परीक्षा (EMRSLT) के समय में संशोधन
प्राचार्य एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय गरडावद ने बताया कि वर्तमान में सभी विद्यालयों में वार्षिक परीक्षाओं का आयोजन होने के कारण, एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय गरडावद में सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 7वीं, 8वीं एवं 9वीं (अंग्रेजी माध्यम) की चयन सूची तैयार करने हेतु आयोजित की जाने वाली प्रवेश परीक्षा (EMRSLT) के समय में संशोधन किया गया है। उक्त प्रवेश परीक्षा अब अपने पूर्व निर्धारित 7 मार्च 2026 को ही आयोजित होगी, किंतु परीक्षा का समय परिवर्तित कर दोपहर 2 बजे से सायं 5 बजे तक निर्धारित किया गया है। परीक्षा से संबंधित शेष सभी कार्यक्रम पूर्ववत यथावत रहेंगे।