बंद करे

बाग एवं कुक्षी में रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिस मेला (युवा संगम) मेले में 110 आवेदकों का चयन किया गया

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि बेरोजगार युवाओ को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए जिला रोजगार कार्यालय धार, प्राचार्य आई टी आई, महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र धार एवं आजीविका मिशन ( एन.आर.एल.एम) धार के सयुक्त तत्वाधान में रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिस मेला (युवा संगम) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सोमवार को बाग में एवं मंगलवार को कुक्षी में मेले का आयोजन कर कुल 110 आवेदको का विभिन्न कंपनियों द्वारा चयन किया गया।

       प्रभारी जिला रोजगार अधिकारी श्री राहुल मंडलोई ने बताया कि सोमवार को औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था आजीविका मिशन बाग में आयोजित मेले में 110 आवेदकों का ऑफ लाईन पंजीयन किया गया। इस युवा संगम रोजगार मेले में 6 कम्पनियों ने भाग लेकर 64 आवेदकों का चयन किया गया। इनमें प्रतिभा सिंटेक्स प्रा. लि. पीथमपुर द्वारा 17, युवा शक्ति फाउंडेशन द्वारा 2, जील फैशन वियर प्रा.लि. ग्राम छायन बदनावर द्वारा 21, मराल ओवरसीस प्रा.लि. खलघाट द्वारा 1,. परम फाउंडेशन कंपनी सरदारपुर द्वारा 5 तथा एल.आय.सी धार द्वारा 6 आवेदकों का चयन किया गया।

     इसी प्रकार मंगलवार औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था आजीविका मिशन कुक्षी में रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिस मेला ( युवा संगम) कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमे 115 आवेदकों का ऑफ लाईन पंजीयन किया गया। इस युवा संगम रोजगार मेले में 7 कम्पनियों ने भाग लेकर 46 आवेदको का चयन किया गया। इनमें  प्रतिभा सिंटेक्स प्रा. लि. पीथमपुर द्वारा 10, युवा शक्ति फाउंडेशन द्वारा 2, जील फैशन वियर प्रालिग्राम छायन बदनावर, एल.आय.सी. धार एवं मराल ओवरसीस प्रा.लि. खलघाट द्वारा 8-8, परम फाउंडेशन कंपनी सरदारपुर द्वारा 7 एव   आई मार्ट प्रा.लि कुक्षी द्वारा 3 आवेदकों का चयन किया गया। इस आयोजन में संस्था के आजीविका मिशन बाग, कुक्षी एवं प्रभारी जिला रोजगार अधिकारी श्री राहुल मंडलोई एवं समस्त स्टॉप का सरानीय योगदान रहा।

        इस दौरान बाग एवं कुक्षी में केरियर काउंसलिंग का आयोजन भी किया गया। जिसमें मनोवैज्ञानिक, विषयविशेषज्ञों द्वारा रोजगार मेले में उपस्थित आवेदकों के लिए केरियर काउंसलिंग संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। साथ ही स्वरोजगार से संबंधी तथा रोजगार पोर्टल के संबंध में भी जानकारी दी गई। इस अवसर पर कुल 58 छात्र-छात्राओं की केरियर काउंसलिंग की गई। इनमें बाग में 35 तथा कुक्षी में 23 छात्र/छात्राओं की केरियर काउंसलिंग की गई।

"> ');