कपास विक्रय की अंतिम तिथि 27 फरवरी 2026
जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि समर्थन मुल्य पर कपास की खरीदी की अंतिम तिथि 27 फरवरी 2026 है। जिले के समस्त कपास विक्रय हेतु पंजीकृत कृषक कृपया अपनी-अपनी उपज विक्रय हेतु निर्धारित तिथि 27 फरवरी 2026 तक अनिवार्य रूप से कपास खरीदी मंडियों में ले जाकर विक्रय की जावे। निर्धारित तिथि के पश्चात समर्थन मुल्य पर कपास खरीदी नही होगी। इसलिए समस्त कपास विक्रय हेतु पंजीकृत कृषकों से अपील है, कि वे निर्धारित तिथि तक अपनी कपास की फसल बेचकर योजना का लाभ लेवे।