बंद करे

आंगनवाडी केंद्रों का संचालन का समय प्रातः 8.30 से दोपहर 12.30 बजे तक

मध्यप्रदेश शासन, महिला एवं बाल विकास विभाग भोपाल के निर्देशों के अनुक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा अत्याधिक ग्रीष्मकाल के दौरान स्थानीय परिस्थिति एवं बच्चों के स्वास्थ्य के स्वास्थ्य को मद्देनजर रखते हुए 1 मार्च 2026 से आगामी आदेश तक आंगनवाडी केंद्रों का संचालन का समय प्रातः 08.30 से दोपहर 12.30 बजे तक निर्धारित किया गया है। इसी प्रकार आंगनवाडी कार्यकर्ता/सहायिका को दोपहर 12.30 से 1.30 तक गृह भेट एवं 01.30 बजे 03.30 तक रिकार्ड संधारण/केंद्र पर उपस्थित रहेगी। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्री सुभाष जैन ने समस्त परियोजना अधिकारियों को जारी निर्देश्याानुसार आंगनवाडी केंद्र का संचालन करवाना सुनिश्चित किया है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।

"> ');