बंद करे

सामाजिक समरसता बढ़ाने हेतु गोबर की लकड़ी गौ काष्ट से होलिका दहन होगा

उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ. राकेश सिंह सिसोदिया ने बताया कि शासन के निर्देश अनुरूप जिला धार में भी सामाजिक समरसता बढ़ाने हेतु गोबर की लकड़ी (गौकाष्ट) से होलिका दहन होगा। इसका उद्देश्य यह भी है कि पेड़ो को कटने से पर्यावरण को प्रदूषित होने बचाया जाए। इस हेतु जिले की समस्त गौशालाओं में इनकी उपलब्धता सुनिश्चित कराई गई है। उप संचालक पशु चिकित्सा सेवायें ने बताया कि जिले की 4 गौशालाओं में गोपाल कृष्ण गौशाला खूंटपला, श्री गणेश बडुकेश्वर महादेव गौशाला भोपावर, गोपाल कृष्ण गौशाला खुटपला तथा मां हरसिद्धि गौशाला सिंघाना में गोबर की लकड़ी (गौकाष्ट) प्राप्त किया जा सकता है। वही जिले की अन्य गौशालाओं से लकड़ी के कंडे प्राप्त किये जा सकते है। डॉ. राकेश सिंह सिसोदिया ने सभी जिलेवासियों से आग्रह किया है कि वे आज ही अपने समीपस्थ उक्त गौशाला प्रबंधन से सम्पर्क कर गोबर की लकड़ी (गौकाष्ट) तथा गोबर के कण्डे प्राप्त करें। इसके साथ ही ऐसे पशुपालक जिनके यहां कंड़े बनाये जाते है उनसे भी कंडो हेतु सम्पर्क कर होलिका दहन के पावन पर्व को प्रकृति के प्रति अपना उत्तरदायित्व निर्वहन कर मनाए।

"> ');