बंद करे

एमपी ट्रांसको में लाइनमैन दिवस पर धार के लाइनमैन होगें सम्मानित

मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) में लाइनमैन दिवस के अवसर पर 7 मार्च को धार समेत प्रदेश के 42 ट्रांसमिशन लाइन मेंटेनेंस (टीएलएम) मुख्यालयों में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। धार मे ट्रांसको परिसर स्थित टी एल एम मुख्यालय मे भोपाल से विशेष तौर पर नियुक्त किये गए अधीक्षण अभियंता श्री अनिल कुमार लाठी धार के सभी लाइनमैन साथियों का सम्मान एवं अभिनंदन करेंगे। इस अवसर पर प्रबंध संचालक श्री सुनील तिवारी के संदेश का वाचन किया जायेगा एवं सुरक्षा सबंधी शपथ भी ली जायेगी।

 

"> ');