बंद करे

कलेक्टर श्री मिश्रा ने जनसुनवाई में आवेदकों की समस्याएं सुनीं एवं समस्याओं के निराकरण के लिये संबंधित अधिकारियों का निर्देश दिएजिला मुख्यालय पर आयोजित जनसुनवाई में 58 आवेदन प्राप्त

आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होने वाली जनसुनवाई के तहत आज जिला मुख्यालय पर जनसुनवाई आयोजित की गई।      
     जनसुनवाई में  कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान कुल 58 आवेदन प्राप्त हुए। जनसुनवाई में पहुंचे नागरिकों ने अपनी विभिन्न समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।  कलेक्टर श्री मिश्रा ने सभी आवेदकों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
      उन्होंने कहा कि प्राप्त आवेदनों का समय-सीमा में त्वरित, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम नागरिकों को राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी आवेदनों का नियमानुसार परीक्षण कर समय-सीमा में प्रभावी कार्रवाई करते हुए आवेदकों को उचित राहत प्रदान की जाए।
    इस जनसुनवाई में पुनर्वास धरमपुरी की प्राथमिक शिक्षक श्रीमती शारदा मुवेल द्वारा अवगत कराया कि उन्हें सी.एम.हेल्प लाईन मे दर्ज शिकायत के विरूद्ध संकुल केन्द्र प्रभारी प्राचार्य द्वारा, झुटी एवं असत्य जानकारी दी गई है। इसलिए शिकायत की जांच कराई जायें। इसी प्रकार बदनावर के ग्राम पंचमुखी की दुगाबाई पति स्व.श्री महेश जायसवाल द्वारा प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना की राशि बैंक ऑफ बडौदा शाखा नागदा द्वारा प्रदान नहीं करने, मनावर के ग्राम गणपुर की सुमिता ने अगवत कराया कि उनके पति का नाम असंगठित योजना में पंजीयन बना हुआ था, पति की मृत्यु के बावजूद शासन की असंगठित योजना में लाभ नहीं दिये जाने संबंधित आवेदन प्राप्त हुए।
     इसी प्रकार संबल योजना का लाभ दिलवाने, प्रधानमंत्री आवास योजना, आर्थिक सहायता प्रदान करने, आम रास्तों से अतिक्रमण हटाने, इलाज हेतु आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की प्रतिनियुक्ति पर आपत्ति दर्ज कराने, विद्युत बिल की अधिक राशि से संबंधित शिकायतों तथा फसल बीमा योजना का लाभ दिलाने, समयमान वेतनमान का लाभ दिलाने, सड़क दुघर्टना में कंपनी द्वारा बीमा राशि का भुगतान नहीं करने, न्याययलयीन आदेश होंने के बावजूइ उचित कार्यवाही नहीं करने, पुत्र की मृत्यु होने पर आर्थिक सहायता का लाभ दिलवाने, अनुकम्पा नियुक्ति दिलाने, सेवानिवृत्ति पर अवकाश नगदीकरण की पत्रतानुसार भुगतान नहीं करने, सेवानिवृत्ति परसामान्य भविष्य निधि का भुगतान नहीं करने,  मनरेगा की राशि का भुगतान नहीं करने इत्यादि संबंधित विभिन्न समस्याओं, मांगों संबंधी आवेदन प्राप्त हुये। कलेक्टर श्री मिश्रा ने भी अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों के निराकरण में समय सीमा और प्राथमिकता के आधार पर समस्याओं का समाधान किया जाए। कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि जनसुनवाई शासन की एक महत्वपूर्ण व्यवस्था है, जिसके माध्यम से आम नागरिक सीधे प्रशासन के समक्ष अपनी समस्याएं रख सकते हैं।
     जनसुनवाई के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी, अपर कलेक्टर श्री संजीव केशव पाण्डेय, विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे और आवेदकों की समस्याओं से संबंधित आवश्यक जानकारी प्राप्त कर उनके निराकरण की प्रक्रिया प्रारंभ की गई।

"> ');