बंद करे

जल गंगा संवर्धन अभियान* *वर्ष प्रतिपदा पर ‘जल मंदिर’ का शुभारंभ, जल संरक्षण का दिया संदेश

 वर्ष प्रतिपदा के पावन अवसर पर मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा संचालित जल गंगा संवर्धन अभियान के प्रथम चरण (19 मार्च से 27 मार्च 2026) के अंतर्गत ‘जल शक्ति से नव भक्ति’ कार्यक्रम के तहत गुरुवार को ‘जल मंदिर’ का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम नगर के अटल चौराहे के समीप आईसीआईसीआई बैंक के पास आयोजित हुआ। यह पहल नवांकुर संस्था सौमित्र एजुकेशन वेलफेयर अवेयरनेस सोसायटी एवं नगर परिषद के सहयोग से संपन्न हुई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आमजन को जल के महत्व से अवगत कराना एवं जल संरक्षण के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं ने जल संरक्षण का संकल्प लिया तथा समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक जल बचाने का संदेश पहुंचाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में जल संकट एक गंभीर समस्या बनता जा रहा है, ऐसे में जल स्रोतों का संरक्षण अत्यंत आवश्यक है। ‘जल मंदिर’ जैसी पहलें समाज में जागरूकता बढ़ाने और लोगों को प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। इस अवसर पर नागरिकों से वर्षा जल संचयन अपनाने, जल का सीमित उपयोग करने तथा भीषण गर्मी में पशु-पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था करने की अपील की गई। साथ ही जनसहयोग से आगामी दिनों में और अधिक ‘जल मंदिर’ स्थापित करने की योजना भी साझा की गई। कार्यक्रम में विकासखंड समन्वयक श्री मनीष शर्मा, नवांकुर संस्था की सुश्री सारिका भावसार, श्री रविन्द्र सोनी, श्री धर्मेंद्र सोलंकी, एमएसडब्ल्यू छात्र दर्शन गुप्ता, श्री तिलोक कसेरा, श्री क्षितिज पाण्डेय सहित अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। अंत में सभी उपस्थितजनों ने जल संरक्षण की सामूहिक शपथ ली।

"> ');