बंद करे

जल गंगा संवर्धन अभियान* *मनावर में मां नर्मदा की पूजा-अर्चना के साथ “जल गंगा संवर्धन अभियान” का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में 19 मार्च से 30 जून 2026 तक संचालित होने वाले जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में गुरुवार को मनावर में मां नर्मदा की पूजा-अर्चना के साथ “जल गंगा संवर्धन अभियान” का शुभारंभ किया गया।        अभियान का मुख्य उद्देश्य वर्षा जल का संचयन, जल स्रोतों का पुनर्जीवन तथा भूजल स्तर में वृद्धि करना है। इस अभियान को धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक महत्व के साथ जनभागीदारी के माध्यम से जन आंदोलन के रूप में विकसित करने का लक्ष्य रखा गया है।  इसी क्रम मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड मनावर के विकासखंड समन्वयक भुवान सिंह गेहलोत के नेतृत्व में नवांकुर संस्था मां नर्मदा सेवा एवं जनकल्याण समिति, एकलवारा एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति (नर्मदा सेवा समिति) के सहयोग से ग्राम सेमल्दा स्थित नर्मदा तट पर मां नर्मदा की विधिवत पूजा-अर्चना कर अभियान का शुभारंभ किया गया।              कार्यक्रम के पश्चात नर्मदा तट पर सामूहिक श्रमदान करते हुए घाट की साफ-सफाई की गई। इस अवसर पर विकासखंड समन्वयक भुवान सिंह गेहलोत, नवांकुर संस्था के अध्यक्ष प्रवीण दास बैरागी, सत्यवीर तेजाजी समिति के अध्यक्ष सावन जाट, वंदे मातरम समाज कल्याण समिति चिकली के अध्यक्ष जगदीश भवेल, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति सेमल्दा के अध्यक्ष भगीरथ धनगर, सचिव अंतिम पाटीदार, नर्मदा सेवी शोभाराम भाई, देवीसिंह, सज्जन भाई, राजेश जर्मा, जगदीश मुकाती सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण युवक-युवतियों ने सहभा

"> ');