बंद करे

जल शक्ति से नव भक्ति” कार्यक्रम के अंतर्गत जनभागीदारी से पुराने कूप (बावड़ी) का जीर्णोद्धार एवं जाली स्थापना

मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा विकासखंड नालछा अंतर्गत ग्राम काकलपुरा में जल गंगा संवर्धन अभियान 2026 के तहत “जल शक्ति से नव भक्ति” कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति काकलपुरा एवं सीएमसीएलडीपी (CMCLDP) स्टूडेंट्स द्वारा जनभागीदारी के माध्यम से ग्राम की पुरानी बावड़ी (कूप) का जीर्णोद्धार किया गया तथा उसकी सुरक्षा एवं स्वच्छता बनाए रखने हेतु जाली स्थापित की गई। इस पहल का मुख्य उद्देश्य बावड़ी को कचरा एवं प्लास्टिक से मुक्त रखना तथा गर्मी के मौसम में ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना है। यह कार्य पूर्णतः जनसहभागिता से किया गया, जो सामुदायिक सहयोग का उत्कृष्ट उदाहरण है। इस पहल से समाज में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ेगी तथा सेवा और सहयोग की भावना को मजबूती मिलेगी। कार्यक्रम में परामर्शदाता श्री गोपाल कटारे, समिति अध्यक्ष, समिति सदस्यगण एवं सीएमसीएलडीपी स्टूडेंट्स उपस्थित रहे।

 

"> ');