बंद करे

विधायक श्रीमती वर्मा ने किया “हरित विकास उद्यान” का भव्य शुभारंभ; 12,000 पौधों से महकेगा बगदून तालाब क्षेत्र

पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक कल्याण की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए, हुंडई मोबिस ने मध्य प्रदेश शासन और नगर पालिका परिषद पीथमपुर के सहयोग और वर्ल्ड विजन इंडिया के क्रियान्वयन के साथ पीथमपुर के बगदून तालाब के समीप “हरित विकास उद्यान” परियोजना का सफल लोकार्पण एवं हस्तांतरण समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम धार विधायक श्रीमती नीना विक्रम वर्मा द्वारा फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। यह पहल औद्योगिक क्षेत्र में एक जीवंत शहरी हरित तंत्र (Urban Green Lung) विकसित करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। *परियोजना की मुख्य विशेषताएं:* सघन वृक्षारोपण: 1.5 एकड़ क्षेत्र में 12,000 देशी वृक्षों और झाड़ियों को रोपा गया है, जो भविष्य में क्षेत्र के पारिस्थितिक संतुलन को बहाल करेंगे और वायु गुणवत्ता में सुधार लाएंगे। आधुनिक एवं टिकाऊ सुविधाएं: उद्यान को एक ‘कम्युनिटी ईको-स्पेस’ के रूप में तैयार किया गया है, जिसमें मनोरंजक पैदल मार्ग, विशाल हरे लॉन, आरामदायक बेंच और ऊर्जा की बचत के लिए सौर प्रकाश व्यवस्था लगाई गई है। प्लास्टिक-मुक्त संकल्प: पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी निभाते हुए पूरे परिसर को प्लास्टिक-मुक्त क्षेत्र घोषित किया गया है। जन-भागीदारी: स्थानीय स्कूली छात्रों ने पर्यावरण जागरूकता सत्रों और वृक्षारोपण अभियानों में सक्रिय हिस्सा लेकर जलवायु चेतना का संदेश दिया। इस अवसर पर हुंडई मोबिस इंडिया (इंदौर) के प्लांट हेड, श्री महेश रत्नराव सोनवाने ने कहा कि यह परियोजना कंपनी की पर्यावरणीय स्थिरता के प्रति वैश्विक प्रतिबद्धता को दर्शाती है एवं उनके द्वारा इस उद्यान को विकास कार्य के पश्चात इसके रखरखाव और भविष्य की देखभाल के लिए आधिकारिक तौर पर नगरपालिका को सौंप दियाI पीथमपुर के अलावा, यह परियोजना भारत के तीन अन्य प्रमुख स्थानों पर भी सफलतापूर्वक लागू की जा चुकी है। यह सहयोग न केवल हरित आवरण को बढ़ाने का प्रयास है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वस्थ और टिकाऊ वातावरण सुनिश्चित करने की एक साझा प्रतिज्ञा है। हुंडई मोबिस और नगर पालिका पीथमपुर ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस सुंदर हरित स्थान का लाभ उठाएं, इसे प्लास्टिक-मुक्त बनाए रखें और प्रकृति के संवर्धन में अपना योगदान दें। यह कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सेवंती सुरेश पटेल, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री निशिकांत शुक्ला,अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री सुरेश पटेल, पार्षद श्रीमती लीला महेश पथरिया, श्रीमती मनीषा लालू शर्मा, श्री लालू शर्मा की उपस्थिति में आयोजित हुआ।

"> ');