हब फॉर इम्पावर मेंट ऑफ़ वुमन अंतर्गत जागरूकता अभियान में बालिकाओं और महिलाओं के अधिकारों की जानकारी दी गई
कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा के निर्देशानुसार एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्री सुभाष जैन के मार्गदर्शन में वन स्टॉप सेंटर धार द्वारा हब फॉर इम्पावर मेंट ऑफ़ वुमन अंतर्गत जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
इसक अंतर्गत वन स्टॉप सेंटर द्वारा मंगलवार को धार के छतरीपुरा क्षेत्र में महिलाओं से किसी भी प्रकार की हिंसा की रोकथाम हेतु सहायता प्रदान करने वाले स्थान जैसे कार्य स्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न निषेध अधिनियम 2013, भारतीय न्याय संहिता 2023, पीड़ित मुआवजे के लिए भारतीय नागरिक सुरक्षा सहिता 2023 एवं बालिकाओं, महिलाओं के अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना, घरेलू हिंसा अधिनियम 2005 के अंतर्गत संचालित महिला ऊर्जा हेल्प डेस्क, महिला थाना, जो महिलाओं की सुरक्षा के लिए हिंसा होने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही करते है तथा देहज़ निषेध अधिनियम के तहत कार्यवाही करने वाले स्थानों की जानकारी प्रदान की गई।
इसी प्रकार किसी भी तरह की हिंसा से पीड़ित महिलाओं एवं बालिकाओं हेतु संचालित वन स्टॉप सेंटर जो एक ही छत के नीचे पुलिस सहायता, आश्रय सहायता, आपात्कालीन सहायता, परामर्श सहायता, स्वास्थ्य सेवा, क़ानूनी सहायता प्रदान करता है कि जानकारी प्रदान की गई।
महिला हेल्पलाइन नंबर 181, 112 पुलिस हेल्पलाइन नंबर साइबर हेल्प लाइन नंबर 1930, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 आदि की जानकारी प्रदान की गई।