6 अप्रैल को रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिस मेला (युवा संगम) कार्यक्रम शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था धामनोद में
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि बेरोजगार युवाओ को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था धामनोद में जिला रोजगार कार्यालय, प्राचार्य आयटीआय, महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र धार, आजीविका मिशन (एन.आर.एल.एम.) एचवं लिड बैंक मैनेजर धार के संयुक्त तत्वाधान मे 6 अप्रैल को रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिस मेला (युवा संगम) एस.ओ.पी कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
रोजगार मेले में औद्योगिक क्षेत्र की विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियाँ साक्षात्कार के माध्यम से चयन कर रोजगार के अवसर प्रदान करेगी। इस मेले में जील कम्पनी छायन बदनावर, प्रतिभा शिंटेक्स कम्पनी पीथमपुर, गराल ओवरसीस प्रा.लि. खलघाट, हिम टेक्नोफोर्ज कम्पनी पीथमपुर, गीता ग्लासेस इण्डिया लिमिटेड पीथमपुर, पेनासोनिक कम्पनी पीथमपुर, सूर्यवंशी टूल्स कम्पनी पीथमपुर, युवा शक्ति फॉउडेशन प्रा.लि.पीथमपुर, एल.आय.सी.धार, मनावर, माईको फायनेश प्रा.लि. इन्दौर, Kach Motor Ltd pithampur, Atfc Aditva Techno Fab pvt ltd pithampur, Keen India Ltd pithampur आदि कंपनियां भाग लेंगी।
ऐसे आवेदक जिनकी आयु 18 से 35 वर्ष है एवं योग्यता 5वी से 10वी, 12वी एवं स्नातक, आय.टी.आय. उत्तीर्ण हो अपने समस्त मूल प्रमाण पत्रो के साथ शासकीय, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था धामनोद में प्रातः 11 बजे सेउपस्थित होकर योग्यतानुसार रोजगार प्राप्त कर सकते है।