सहकारी सोसाईटी का ऋण जमा कराने की अंतिम तिथि 28 मार्च तक जमा कराकरशासन की शून्य प्रतिशत ब्याज योजना का लाभ उठावें
जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित धार से सम्बद्ध 94 बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों द्वारा लगभग 106309 सदस्यों को वर्ष 2025 खरीफ एवं रबी 2025-26 में राशि 1195.64 करोड़ रूपए का ऋण वितरण किया गया था। जिसमें से खरीफ 2025 में कृषकों द्वारा लिये गये ऋण को जमा करने की अंतिम तिथि मार्च 2026 है।
कृषक द्वारा अंतिम तिथि या इसके पूर्व सहकारी सोसाईटी का ऋण जमा कर दिया जाता है, तो इन्हें शासन की शून्य प्रतिशत ब्याज योजना का लाभ मिलेगा।यदि कृषकों द्वारा समय सीमा में ऋण जमा नहीं किया जाता है, तो सदस्य को कालातीत होने पर 12 प्रतिशत ब्याज देना होगा।
जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित धार से प्राप्त जानकारी अनुसार अभी तक सदस्यों द्वारा राशि 517.15 करोड़ रूपए का ऋण जमा कर शासन की योजना का लाभ ले लिया गया है और लागातार किसानों ऋण जमा किया जा रहा ह। जिसकी भीड़ भी कई समितियों में देखी जा सकती है। शेष सदस्य भी जल्द से जल्द ऋण जमा करा सकें इसके लिए सहकारी बैंक एवं सोसाईटी द्वारा अंतिम तिथि के संबंध में प्रचार प्रसार किया जा रहा है एवं सदस्यों को मांग सूचना पत्र भी दिये जा रहें। जिससे कोई किसान डिफाल्टर की श्रेणी में ना जायें।
इस वर्ष जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित, धार द्वारा सोसाईटी का ऋण जमा करने हेतु बार कोड की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। किसान समिति के बार कोड को स्केन कर अन्य बैंक में जमा राशि से संस्था का ऋण जमा कर सकता है। इसके साथ ही कृषक चाहें तो सहकारी बैंक में रखी राशि को सीधे सोसाईटी के खाते में ट्रांसफर कर ऋण जमा कर सकता है। किसानों से अपील की गई है कि वे ऋण जमा कर रसीद अवश्य प्राप्त करें।
इस सप्ताह के अंत में बैंकों के अवकाश भी है, अवकाश के दिनों में बैंक से राशि निकाली, ट्रांसफर नहीं की जा सकेगी, तो कृषक बंधु अवकाश के दिनों का ध्यान रखते हुए सहाकरी सोसाईटी से लिए गए ऋण को अंतिम तिथि 28 मार्च 2026 के पूर्व जमा कर शासन की योजना का लाभ उठावें।