बंद करे

जनगणना 2027* *प्रथम चरण हेतु फील्ड ट्रेनर्स को प्रशिक्षण के द्वितीय दिवस दी गई प्रारंभिक एवं तकनीकी जानकारी

भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण ‘मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना’ के सफल क्रियान्वयन हेतु धार जिले में फील्ड ट्रेनर्स का जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है । इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के द्वितीय दिवस पर पीएम श्री पी.जी. कॉलेज, धार (न्यू लॉ बिल्डिंग) में प्रतिभागियों को जनगणना कार्य की आधारभूत अवधारणाओं एवं प्रक्रियाओं से बुधवार को अवगत कराया गया। प्रशिक्षण के द्वितीय दिवस फील्ड ट्रेनर्स को जनगणना के उद्देश्य, महत्व एवं कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना से संबंधित प्रारंभिक बिंदुओं, प्रपत्रों के उपयोग तथा डेटा संकलन की प्रक्रिया को समझाया गया। मास्टर ट्रेनर्स द्वारा प्रतिभागियों को मोबाइल आधारित एप्लिकेशन के माध्यम से डिजिटल डेटा संकलन की जानकारी दी गई तथा ‘स्व-गणना’ (Self-Enumeration) की नई व्यवस्था से भी अवगत कराया गया। इसके अतिरिक्त प्रशिक्षण के दौरान डेटा की गोपनीयता एवं शुद्धता बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। जिले के कुल 84 फील्ड ट्रेनर्स को 28-28 की संख्या में तीन बैचों में विभाजित कर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रथम एवं द्वितीय बैच का प्रशिक्षण 24 मार्च से 26 मार्च 2026 तक आयोजित किया जा रहा है तथा तृतीय बैच का प्रशिक्षण 1 अप्रैल से 3 अप्रैल 2026 तक आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर निदेशालय से मास्टर ट्रेनर श्री रघुवंश मनी, अतिरिक्त जिला जनगणना अधिकारी एवं नोडल अधिकारी श्री जीवन पानखेड़ सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

 

"> ');