बंद करे

ब्लु क्रांति के लिये विदेश से आये कृषि वैज्ञानिक

धार जिला ब्लुबैरी फसल की खेती के द्वारा मध्यप्रदेश में अपनी एक अलग पहचान बना रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री की मंशा रही है कि जिलें में उ‌द्यानिकी फसलों का एक क्लस्टर तैयार कर उ‌द्यानिकी फसल का क्षेत्र विस्तार किया जाए। जिसके लिए मुख्यमंत्री  द्वारा समय-समय पर इसकी समीक्षा भी की जा रही है।
    उप संचालक उद्यान नीरज सॉवलिया ने बताया कि धार जिले में नवाचार के रुप में ब्लु बैरी की खेती को क्लस्टर में विकसित करने हेतु कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा द्वारा एक विस्तृत कार्य योजना बनवाकर शासन को प्रस्तुत की गई थी जो शासन से स्वीकृत होकर वर्तमान में धार जिलें के विकासखण्ड बदनावर के ग्राम रुपाखेडा, तिलगारा, जाबडा व नाहरखेडा में कार्य प्रारंभ हो गया है।
     इसी कड़ी में फॉलक्रीक फ्लोरिडा अमेरिका के ब्लुबैरी फसल के ब्रीडर एवं उत्पादक वैज्ञानिक डॉ. रणजीत रंधावा एवं नेवा प्लांटेशन पालमपुर हिमाचल प्रदेश के डॉ. ललित पाटीदार द्वारा ग्राम-तिलगारा विकासखंड – बदनावर में ब्लुबेरी फसल उत्पादक कृषकों को ब्लुबेरी फसल की उत्पादन तकनिक, ट्रेनिग-प्रूनिग, फसल पर आनेवाली बीमारिया, उनके उपचार एवं फसल उत्पादन की बरिकियों के सबंध में प्रशिक्षण प्रदाय किया गया। साथ ही वैज्ञानिकों के द्वारा ब्लुबेरी उत्पादक कृषको कों आनेवाली समस्याओं एवं उनकी शंकाओ का समाधान भी सुझाया गया।
     आयोजित कार्यशाला में अमेरिका के वैज्ञानिक डॉ. रणजीत रंधावा के साथ डॉ. ललित पाटीदार एजीएम नेवा प्लांटेशन पालमपुर हिमाचल प्रदेश, श्री नीरज साँवलिया उप संचालक उ‌द्यान धार, विकासखंड-बदनावर के उ‌द्यानिकी अधिकारी श्री महेश कुमार वास्केल एंव क्षेत्र के कृषक उपस्थित रहे।

 

"> ');