जनगणना 2027* *प्रशिक्षण का प्रथम चरण का तृतीय दिवस* *अधिकारियों ने दी जानकारी देते हुए कार्य समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने को कहा
प्रशिक्षण के तृतीय एवं अंतिम दिवस के अवसर पर जिला जनगणना अधिकारी एवं अपर कलेक्टर श्री संजीव केशव पाण्डेय विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने प्रशिक्षण सत्र का अवलोकन किया और फील्ड ट्रेनर्स का उत्साहवर्धन किया। अपर कलेक्टर श्री पाण्डेय ने सभी प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए कहा कि जनगणना एक राष्ट्रव्यापी और समयबद्ध प्रक्रिया है। उन्होंने निर्देश दिए कि डेटा संग्रहण का कार्य पूरी सटीकता के साथ निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण किया जाए, ताकि आगामी चरणों में किसी प्रकार का विलंब न हो। उन्होंने फील्ड ट्रेनर्स को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य की धुरी बताते हुए प्रोत्साहित किया और विश्वास व्यक्त किया कि धार जिला इस कार्य में आदर्श प्रदर्शन करेगा। तृतीय दिवस पर फील्ड ट्रेनर्स द्वारा पूछे गए तकनीकी प्रश्नों और फील्ड में आने वाली संभावित चुनौतियों का मास्टर ट्रेनर्स द्वारा समाधान किया गया। प्रथम और द्वितीय बैच (56 प्रतिभागी) का प्रशिक्षण आज समाप्त हो गया है। अब तृतीय बैच के 28 फील्ड ट्रेनर्स का प्रशिक्षण आगामी 1 अप्रैल से 3 अप्रैल 2026 तक आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर अपर कलेक्टर के साथ मास्टर ट्रेनर श्री रघुवंश मनी, नोडल अधिकारी श्री जीवन पानखेड़ और प्रशिक्षण दल के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।