बंद करे

जल शक्ति से नव भक्ति’ अभियान* *गंधवानी में प्राचीन शिवालय बावड़ी के नवांकुर संस्था माँ नर्मदादेवी स्वास्थ्य समिति ने जल संवर्धन हेतु दिलाई शपथ

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के नेतृत्व में जल संरक्षण और पर्यावरण संवर्धन हेतु संचालित नवांकुर योजना के अंतर्गत गंधवानी में ‘जल शक्ति से नव भक्ति’ कार्यक्रम गरिमामय ढंग से आयोजित किया गया। नवांकुर संस्था माँ नर्मदादेवी स्वास्थ्य समिति के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में नगर की प्राचीन शिवालय बावड़ी का पूजन-अर्चन कर स्वच्छता एवं जल संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया गया। इस अवसर पर उपस्थित जनसमुदाय को जल संवर्धन की शपथ दिलाई। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि नदियाँ, कुएं और बावड़ियाँ हमारी अमूल्य विरासत हैं और इनके संरक्षण का उत्तरदायित्व हम सभी का है। उन्होंने बताया कि पूर्व में संस्था द्वारा गंधर्व नदी की सफाई हेतु चलाए गए अभियान के सुखद परिणाम सामने आए हैं और अब गाँव-गाँव जाकर जल संरक्षण के प्रति जागरूकता का विस्तार किया जाएगा। कार्यक्रम में उपस्थित नवांकुर सखी प्रमुख सुश्री पीयू गुप्ता एवं श्रीमती चंदा पाटीदार ने बताया कि माँ नर्मदा देवी स्वास्थ्य समिति के साथ मिलकर ग्रामीण क्षेत्रों में जल संवर्धन के प्रति रुचि जागृत की जा रही है, जिससे पर्यावरण संरक्षण को नई गति मिल रही है। कार्यक्रम में गणमान्य जन उपस्थित रहे।

"> ');