बंद करे

आदर्श नर्सिंग कॉलेज-जैतपुरा में मेगा लीगल आउटरीच और जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया

मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष महोदया, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, धार श्रीमती ममता जैन के कुशल मार्गदर्शन में आज दिनांक 28.03.2026 को आदर्श नर्सिंग कॉलेज जैतपुरा, जिला-धार में मेगा लीगल आउटरीच और जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। उक्त शिविर का शुभारंभ माननीय श्रीमती मेरी मार्गरेट फ्रांसिस डेविड, विशेष न्यायाधीश महोदया, एवं उपस्थित अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। शिविर में महिला एवं बाल विकास विभाग, एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण-धार द्वारा योजनाओं के स्टॉल लगाये गये। उक्त कार्यकम लगभग 500 लोग उपस्थित रहें। माननीय विशेष न्यायाधीश महोदया के द्वारा कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध और निवारण) अधिनियम-2013 एवं महिलाओं से संबंधित कानूनों की जानकारी दी गई। श्रीमती पारूल बेलापुरकर, अति. पुलिस अधीक्षक के द्वारा महिला हेल्पलाईन नंबर 1091 की, डॉईल 112, साईबर अपराध, गुड टच-बेड टच पुलिस विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न सामुदायिक पुलिस कल्याण से संबंधित योजनाओ की। श्रीमान प्रदीप सोनी, न्यायाधीश / सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा मेगा लीगल आउटरीच और जागरूकता शिविर लगाने का उद्देश्य रूपेरखा असंगठित श्रमिकों, महिलाओं और बच्चों, मानव तस्करी के पीड़ितों, वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों और गरीबी उन्मूलन कार्यक्रमों से संबंधित योजनाएं एवं नालसा की योजनाएं व ऑडियो-विडियो के माध्यम से शॉर्ट फिल्म का प्रदर्शन कर, पॉक्सो एक्ट आदि की जानकारी दी गई। श्री दिनेश वर्मा, अति. मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत-धार द्वारा सामाजिक न्याया एवं ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। श्री सतीश ठाकुर, चीफ लीगल डिफेंस काउंसिल, जिला-धार के द्वारा विधिक सहायता एवं लीगल एड डिफेंस काउंसिल स्कील के बारे में बताया गया। डॉ. श्वेता मित्तल द्वारा महिला स्वास्थ्य एवं पोषण से संबंधित जानकारी दी। कार्यकम में राष्ट्रीय परिवार सहायता 2, मुख्यमंत्री कल्याणी पेंशन-3, अनुग्रह सहायता (संबल) योजना-2, ई-संबल कार्ड-3 सहित अनेको हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। उक्त मेगा लीगल आउटरीच और जागरूकता शिविर में श्रीमती मेरी मार्गरेट फ्रांसिस डेविड, विशेष न्यायाधीश महोदया, श्रीमती पारूल बेलापुरकर, अति. पुलिस अधीक्षक, जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री सिमोन सुलिया श्री दिनेश वर्मा, अति. मुख्य कार्यपालन अधिकारी, श्री सुभाष जैन, जिला कार्यकम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, आदर्श नर्सिंग कॉलेज संचालक डॉ. श्वेता मित्तल, श्री सतीश ठाकुर, चीफ लीगल डिफेंस काउंसिल, कॉलेज के प्राचार्य इमरान पठान, शिक्षकगण, महिला एवं बाल विकास विभाग की सुपरवाईजर आंगनवाडी कार्यकर्ताए, ग्रामीण महिलाएं, कॉलेज के छात्र/छात्राएं आदि सम्मिलित रहे। कार्यकम का आभार डॉ.अमृता गिल द्वारा किया गया।

"> ');