धार जिले में स्थित 10 कंपोजिट मदिरा दुकानों के निष्पादन हेतु ऑनलाइन ई-टेंडर 31 मार्च को
राज्य शासन के निर्देशानुसार वर्ष 2026-27 (01 अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2027 तक) की अवधि के लिए धार जिले में स्थित 88 कंपोजिट मदिरा दुकानों के एकल समूहों में से पूर्व चरणों में निष्पादन से शेष रही 10 एकल मदिरा दुकानो को पृथक-पृथक ई-टेंडर एवं कम ऑक्शन के माध्यम से पिष्पादन किया जा रहा है।
सहायक आबकारी आयुक्त ने बताया कि ई-टेंडर हेतु ऑनलाइन टेंडर प्रपत्र डाउनलोड एवं ऑफर प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2026 को दोपहर 2 बजे तक निर्धारित की गई है। ई-टेंडर कम ऑक्शन प्रपत्र 31 मार्च 2026 को दोपहर 2.05 बजे से खोले जाएंगे। ऑक्शन की प्रक्रिया 31 मार्च 2026 को अपरान्ह 4.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक आयोजित होगी। यदि निर्धारित समयावधि के अंतिम क्षणों में बोली प्राप्त होती है, तो प्रत्येक 15 मिनट के अंतराल में समयावधि में वृद्धि की जाएगी। ई-टेंडर संबंधित समूह का ऑक्शन समाप्त होने पर अथवा 31 मार्च 2026 को अपरान्ह 4 बजे (जो भी बाद में हो) खोले जाएंगे। इसके पश्चात जिला समिति द्वारा ई-टेंडर प्रक्रिया का निराकरण किया जाएगा।
निष्पादित की जाने वाली कंपाजिट एकल मदिरा दुकानों की सूची, आरक्षित मूल्य, टेंडर फीस, धरोहर राशि एवं अन्य आवश्यक जानकारी कार्यालय सहायक आबकारी आयुक्त, जिला धार से निर्धारित समयावधि में प्राप्त की जा सकती है।