गस्ति एवं चेकिंग के दौरान बगडी फाटे मार्ग के पास खेर की लकड़ी जप्त की
जिले में वन मण्डल धार मे एक के बाद एक कार्यवाही करते हुए लकड़ी तस्करों पर लगाम लगाई जा रही है। इसी कड़ी में सूचना पर रविवार को रात्रि में वन मण्डल अधिकारी धार श्री विजयानंथम टी. आर. के मार्ग दर्शन में पुनः एक बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया गया।
वन परिक्षेत्र अधिकारी धार श्री सचिन सयदे ने बताया गया कि मुखबिर की सूचना पर गस्ति एवं चेकिंग दल का गठन कर भेजा गया। एक वाहन 407 वहाँ बगडी फाटे मार्ग की ओर जा रहा थी। टीम द्वारा घेराबन्दी कर वाहन को बगडी फाटे मार्ग के पास रुकवाया गया। उक्त वाहन नंबर एमपी 09 जीएफ 7906 की तलाशी ली गई, जिसमे खेर की लकड़ी भरी हुई पाई गई। वाहन चालक मुस्ताक पिता रसल निवासी ग्राम अंतराय एवं सादिक पिता अरबअलि निवासी ग्राम अंतराय बताया गया। वाहन चालक से लकड़ी कटाई एवं परिवहन अनुज्ञा पत्र दस्तावेज मांगे गए उसके पास कोई भी दस्तावेज नहीं होना बताया गया । तत्काल टीम द्वारा मौका की कार्यवाही की गई एवं वाहन को वन परिक्षेत्र कार्यालय धार लाया गया एवं जांच कार्यवाही प्रचलित है। वाहन मे अनुमानित 2 क्विंटल लकड़ी पाई गइर्। जिसका बाजार मूल्य लगभग 30 हजार रूपये तथा वाहन का अनुमानित मूल्य 2 लाख रूपये है। वन स्टाफ श्री जीतेन्द्र गौड, कार्यवाहक वनपाल, रामसिंह कनेल, महेन्द्र डामरे, नर्गेश चौहान एवं प्रिया सिंह वन रक्षक परिक्षेत्र धार द्वारा कार्यवाही में उल्लेखनीय योगदान रहा ।