बंद करे

राज्यपाल श्री मंगूभाई पटेल का बदनावर आगमन: हेलीपैड पर हुआ आत्मीय स्वागत

राज्यपाल श्री मंगूभाई पटेल धार प्रवास के दौरान आज मांडव से जिले के बदनावर पहुंचे।राज्यपाल के बदनावर हेलीपैड आगमन पर केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर, विधायक श्रीमती नीना वर्मा, कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा, पुलिस अधीक्षक श्री मयंक अवस्थी, स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा उनकी गरिमामयी अगवानी की गई।

        उपस्थित गणमान्य नागरिकों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर राज्यपाल का आत्मीय स्वागत किया। इसके पश्चात अध्यक्ष नगरपालिका परिषद बदनावर श्रीमती मीना शेखर यादव, पूर्व केबिनेट मंत्री श्री राजवर्धनसिंह दत्तीगांव सहित अन्य जनप्रतिनिधि व गणमान्य नागरिकों ने भी उनका स्वागत किया। इसके पश्चात राज्यपाल का काफिला शहीद नायाब सूबेदार श्री रवींद्रसिंह राठौर के मूर्ति अनावरण के लिए स्थल की ओर रवाना हुए।

"> ');