कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने ली समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठकजिले में खाद और एलपीजी की आपूर्ति सुचारु रूप से हो, पीएनजी विस्तार कार्य में लाएं तेजी: कलेक्टर प्रियंक मिश्रा
कलेक्टर प्रियंक मिश्रा की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समयावधि के पत्रों की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में विभागवार प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर गंभीरता से चर्चा की गई।
बैठक में जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों, एलपीजी आपूर्ति, खाद उपलब्धता, पीएनजी विस्तार कार्य, जल गंगा संवर्धन अभियान, तथा विद्यार्थियों के मेंटल हेल्थ विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। कलेक्टर ने कहा कि सभी विभाग अपने-अपने दायित्वों के प्रति संवेदनशील रहें और लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें।
कलेक्टर श्री मिश्रा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि एलपीजी एवं खाद की उपलब्धता में किसी प्रकार की कमी न आए और इसकी आपूर्ति नियमित एवं सुचारु रूप से सुनिश्चित की जाए। पीएनजी कनेक्शन से जुड़े कार्यों में तेजी लाने तथा निर्धारित समयसीमा में प्रगति लाने पर विशेष बल दिया गया। उन्होंने पीएनजी का व्यापक प्रचार प्रसार कर जनजागरूकता लाने के निर्देश दिए ।
बैठक में जल गंगा संवर्धन अभियान की समीक्षा करते हुए कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि जल संरक्षण से जुड़े कार्यों पर विशेष जोर देते हुए प्रचार प्रसार के साथ ही बेहतर क्रियान्वयन के निर्देश दिए । उन्होंने अभियान अंतर्गत विशेष रूप से बावडियों की साफ-सफाई के साथ ही जल स्रोतों की स्वच्छता एवं संरक्षण पर जोर दिया।इसी प्रकार जिले में कचरे के निपटारे हेतु नगरपालिका अधिकारी को नगर में स्वच्छता बनाए रखने हेतु निर्देशित किया है कि वे कुढे-कचरे को निर्धारित स्थलों पर ही डिस्पोजल करे। जिले में कई ऐसे स्थनों पर कचरे के ढेर रहते है, जिससे आमजनों के स्वास्थ्य के साथ ही पशुओं को भी हानि होती है।बैठक में विद्यार्थियों में बढ़ते आत्महत्या के मामलों व मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए स्कूलों और कॉलेजों सहित कोचिंग संस्थानों में काउंसलिंग तथा जागरूकता गतिविधियों को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए। इस हेतु शासन की गाइडलाइन के अनुरूप कार्यवाही किए जाने हेतु निर्देशित किए।
कलेक्टर श्री मिश्रा ने जिले में प्रशासनिक कार्यों की गति बढ़ाने और पारदर्शिता सुनिश्चित करने हेतु ई-फाइल प्रणाली एवं कर्मयोगी पोर्टल के उपयोग पर विशेष जोर दिया जा रहा है। कलेक्टर के निर्देशानुसार सभी विभागों को ई-फाइल के माध्यम से अधिकतम कार्यप्रवाह संचालित करने तथा भौतिक फाइलों पर निर्भरता कम करने के लिए प्रेरित किया गया है। बैठक में बताया गया कि ई-फाइल प्रणाली से न केवल कार्यों की निगरानी सुगम होती है। अधिकारी- कर्मचारियों को ई-फाइल का नियमित प्रशिक्षण दिया जा रहा है, ताकि सभी विभाग डिजिटल प्रक्रिया को पूर्णतः अपनाएं।
कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर लंबित विभिन्न विभागों के प्रकरणों को सभी अधिकारियों को त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निराकरण के लिए कड़ाई से समयसीमा का पालन करने के निर्देश भी दिए। बैठक में मुख्यकार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी, अपर कलेक्टर श्री संजीव केशव पाण्डेय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।