बंद करे

जल गंगा संवर्धन अभियान: बदनावर में द्वितीय ‘जल मंदिर’ का शुभारंभबस स्टैंड पर राहगीरों को मिलेगा शीतल और शुद्ध पेयजल

मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार प्रदेशव्यापी “जल गंगा संवर्धन अभियान” के द्वितीय चरण “जल स्रोत सेवा समागम” के अंतर्गत बदनावर में सेवा की एक नई मिसाल पेश की गई। नगर विकास प्रस्फुटन समिति बदनावर द्वारा जन अभियान परिषद के समन्वय से पेटलावद रोड स्थित बस स्टैंड पर द्वितीय जल मंदिर (प्याऊ) का भव्य शुभारंभ किया गया।

प्रशासनिक एवं जनभागीदारी का संगम

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसडीएम श्रीमती प्रियंका मिमरोट, तहसीलदार श्री सुरेश नागर, नगर परिषद प्रतिनिधि श्री शेखर यादव, विकासखंड समन्वयक सुश्री सुशीला मेडा एवं नगर प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष श्री कन्हैयालाल गुर्जर द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। अतिथियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि भीषण गर्मी में राहगीरों को पानी पिलाना सबसे बड़ी मानवीय सेवा है।

वीर शिरोमणि को नमन

कार्यक्रम के प्रारंभ में सभी अतिथियों और उपस्थित नागरिकों ने वीर शिरोमणि राणापूंजा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

आमजन को मिलेगी सुविधा

यह अभियान 19 मार्च से 30 जून तक संचालित किया जा रहा है। बस स्टैंड जैसे व्यस्त क्षेत्र में प्याऊ की स्थापना होने से न केवल स्थानीय नागरिकों, बल्कि दूर-दराज से आने वाले यात्रियों को भी शुद्ध पेयजल के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।

इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति

इस अवसर पर एल्डरमैन मितेश शर्मा, वार्ड पार्षद सुखराम देवड़ा, ग्राम प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा, कमलेश्वर सिंह, प्रहलाद राठौड़, रामेश्वर ठेकेदार, सतीश श्रीवास्तव, विनोद चौधरी एवं नवांकुर समिति सदस्य शुभम राठौड़ सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और समिति सदस्य उपस्थित रहे।

 

 

"> ');