बंद करे

आठवें पोषण पखवाड़ा का 9 अप्रैल से 23 अप्रैल 2026 तक आयोजन किया जाएगा

प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी पोषण अभियान अंतर्गत आठवे पोषण पखवाड़ा का 9 अप्रैल से 23 अप्रैल 2026 तक आयोजन किया जाएगा। कलेक्‍टर श्री प्रियंक मिश्रा के मार्गदर्शन में पंखवाड़े के दौरान विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। महिला बाल विकास भोपाल से दिये गये निर्देश अनुसार पोषण पंखवाडा़ की मुख्‍य थीम ‘‘जीवन के पहले छह वर्षों में मस्तिष्क का अधिकतम विकास’’ निर्धारित किया गया है।
     वैज्ञानिक प्रमाणों के अनुसार, मनुष्य के मस्तिष्क का 85 प्रतिशत विकास जन्म से 6 वर्ष की आयु तक संभावित होता है। उक्त के दृष्टिगत 8वें पखवाड़े का उद्देश्य परिवारों और समुदायों में उन व्यवहारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है, जो बच्चों के स्वास्थ्‍य शारीरिक और मानसिक विकास में सहायक हों। पखवाड़ा के आयोजन के सफल क्रियान्वयन हेतु मुख्य 05 गतिविधियाँ को सम्मिलित किया जाना है।
     मातृ एवं शिशु पोषण अंतर्गत गर्भवती महिलाओं की देखभाल, प्रसव पूर्व जांच और गर्भवस्था एवं धात्री काल में उचित आहार, सुरक्षित प्रसव सुनिश्चित करना, जन्म से 03 वर्ष की आयु में मस्तिष्क विकास हेतु प्रारंभिक प्रोत्साहनरू 0-3 वर्ष शिशुओं के साथ संवाद, खेल और प्रतिक्रिया के माध्यम से मस्तिष्क के विकास को बढ़ावा देना, 3 से 6 वर्ष की प्रारम्भिक आयु हेतु खेल आधारित शिक्षारू आंगनवाड़ियों में अनौपचारिक शिक्षा से पूर्व खेल-कूद और गतिविधियों के माध्यम से सिखाना, स्क्रीन टाइम में कमी लाने हेतु परिवार एवं समुदाय की भूमिकारू बच्चों को मोबाइल और टीवी से दूर रखने हेतु माता-पिता और समुदाय को जागरूक करना तथा सशक्त आंगनवाड़ी निर्माण में समुदाय का सहयोगरू  ‘‘पंखुड़ी पोर्टल’’ के माध्यम से सामुदायिक समर्थन और जनसहयोग जुटाना है।
     जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्री सुभाष जैन बताया कि पोषण अभियान के दौरान आयोजनो में सभी गतिविधियों का मुख्य केंद्र उपरोक्त थीम अनुसार होगा। श्री जैन ने यह भी बताया कि पोषण पखवाड़ा को जन-आंदोलन का स्वरूप देते हुए व्यापक रूप में जन-भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी, इस हेतु स्थानीय स्तर पर रैलियां, ‘‘पोषण पर चर्चा’’, दादी-नानी की जुबानी (अनुभव साझा करना) और खिलौना निर्माण कार्यशालाएं जैसी गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। पोषण पखवाड़ा के प्रारंभ अप्रैल को स्थानीय जनप्रतिनिधियों की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए प्रत्येक स्तर पर समारोहपूर्ण शुभारंभ कार्यक्रम होगे।
      पोषण पखवाड़ा के सभी विभागों द्वारा भी पोषण एवं स्वास्थ्य से संबंधित गतिविधियों का आयोजन किया जाना अपेक्षित है। साथ ही इस दौरान आयोजित गतिविधियों का प्रत्येक विभाग को पूर्व से प्रेषित युजर आईडी  एवं पासवर्ड का उपयोग कर पोषण अभियान के जनआंदोलन डैशबोर्ड में निर्धारित समय-सीमा में प्रविष्टि अनिवार्यतः की जानी है।
      जिले के संबंधित समस्‍त  विभागों से समन्वय कर अभियान के प्रभावी संचालन हेतु योजना तैयार कर क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा। महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत संचालित परियोजना एवं आंगनवाड़ी केंद्र स्तर पर आयोजन की समस्त गतिविधियों का आयोजन होगा इसके लिए भोपाल से प्राप्‍त पोषण पखवाड़े का विस्तृत तिथि-वार एवं गतिविधि-वार कैलेंडर पृथक से साझा किया गया है । विभाग द्वारा विभागों तथा जन समुदाय से अधिक से अधिक संख्‍या में जुडने हेतु अपील की  गई है।

 

 

"> ');