बंद करे

इजराईल एवं ईरान युध्द के फलस्वरूप पश्चिम एशिया में उत्पन्न संकट के कारण जिले के पीथमपुर स्थित औद्योगिक क्षेत्र पर हुए प्रभाव की वस्तुस्थिति

श्रम पदाधिकारी द्वारा इजराईल एवं ईरान युध्द के फलस्वरूप पश्चिम एशिया में उत्पन संकट के कारण जिले के पीथमपुर स्थित औद्योगिक क्षेत्र पर हुए प्रभाव के संबंध में   वस्तुस्थिति स्पष्ट की गई है।
      श्रम पदाधिकारी पीथमपुर ने बताया कि पीथमपुर स्थित औद्योगिक क्षेत्र मे श्रम विभागीय पोर्टल दर्ज 1084 औद्योगिक कारखाने एवं ठेका संस्थान है। जिनमे कार्यरत श्रमिको के संबंध में पलायन करने, संस्थान बंद होने, मजदूरी मे कटौती या आधी मजदूरी करने, श्रमिकों को ले-ऑफ देने, श्रमिको की छंटनी करने आदि पर वस्तुस्थिति जानकारी पीथमपुर स्थित औद्यौगिक संगठन के पदाधिकारी, श्रमिक यूनियन के पदाधिकारी, वृहद उद्योगों के अधिभोगीगण/ कार्मिक प्रबंधक तथा ठेकेदार संस्थानो की प्राप्त की गई।
     इजराईल एवं ईरान युध्द के कारण पीथमपुर स्थित उद्योगों के संगठन पदाधिकारी तथा संस्थान प्रतिनिधियों द्वारा बताया कि पेट्रोलियम उत्पाद/एलपीजी संकट से उद्योगों के उत्पादन पर प्रभाव पड़ा है और उत्पादन में गिरावट आई है इसके साथ ही कच्चे माल की आपूर्ति समय पर न होने तथा उद्योगों को लगने वाली सामग्री मे मूल्य वृध्दि होने से उद्योगों को आर्डर अनुसार सप्लाय करने मे परेशानी हुई है तथा नए आर्डर लेने भी प्रभावित हुए है। किन्तु श्रमिकों का नियोजन पूर्ववत है।
     उपरोक्त इजराईल एवं ईरान युध्द के कारण औद्योगिक उत्पादन प्रभावित होने से उद्योगों के समक्ष अल्प समय का संकट विध्यमान रहा है किन्तु कोई भी उद्योग बंद नहीं हुआ है। किसी भी उद्योग में श्रमिकों को ले आफ देने, छंटनी करने अथवा मजदूरी कम करने जैसी कोई भी कार्यवाही नहीं की गई है।
      औद्योगिक क्षेत्र मे नियोजन बंद होने पर पलायन करने जैसी स्थिति समक्ष नहीं आई है। कुछ अल्प चुनिदा या आकस्मिक या ठेके मे नियोजित श्रमिक घरेलू कुंकिग गैस की उपलब्धता नहीं होने संबंधी समाचारों से प्रभावित होकर अपने निवास चले गए हो ऐसा हुआ हो किन्तु उद्योगों मे नियोजित श्रमिको के पलायन करने जैसे समाचार या खबर सत्य से परे है।
      कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा के निर्देश पर घरेलू कुकिंग गैस की उपलब्धता संबंधित गैस एजेंसियों से सुनिश्चित करने हेतु जिला आपूर्ति अधिकारी एवं अनुविभागीय अधिकारी पीथमपुर द्वारा प्रतिदिन समीक्षा कर उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। इसलिए कुकिंग गैस के अभाव में बडी संख्या मे औद्योगिक श्रमिकों या ठेका श्रमिकों का नियोजन से पलायन करने जैसी खबर निराधार है।
     श्रम पदाधिकारी पीथमपुर ने बताया कि पीथमपुर स्थित औद्योगिक क्षेत्र से श्रमिकों के पलायन करने, उद्योग बंद होने, श्रमिको की छंटनी करने, श्रमिको को ले-ऑफ देने तथा कार्यरत श्रमिको के वेतन मे कटौती करने या आधा वेतन कर देने जैसी खबर या समाचार सत्य से परे होकर आधारहीन है। उद्योग संगठनो, श्रमिक यूनियन, श्रमिकगण या अन्य किसी माध्यम से ऐसी कोई शिकायत या सूचना प्राप्त नही है। संबंधित संस्थानो मे नियोजित श्रमिको/कर्मचारियो के नियोजन पूर्ववत निरंतरित है। स्थिति पर सतत नजर रखी जा रही है। ऐसी कोई स्थिति समक्ष आती है तो तत्समय वस्तुस्थिति से अवगत कराया जावेंगा ।

"> ');