निवेश का मध्यप्रदेश मॉडल हुआ देश भर में विख्यात बुंदेलखण्ड औद्योगिक विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने समझने के लिए किया मध्यप्रदेश का दौरा
अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय एवं रीजनल स्तर पर रोड़ शो एवं ग्लोबल तथा रीजनल इंडस्ट्री कॉनक्लेव के माध्यम से प्रदेश में निवेश आकर्षित करने के मध्यप्रदेश मॉडल की देश भर में सराहना हो रही है। 56000 एकड़ में विकसित हो रहे बुंदेलखण्ड औद्योगिक विकास प्राधिकरण के अधिकारियों द्वारा सी.ई.ओ. बुंदेलखण्ड औद्योगिक विकास प्राधिकरण श्री संजय खत्री की अध्यक्षता में पाँच सदस्यीय दल ने 8, 9, व 10 अप्रैल को मध्यप्रदेश का दौरा किया गया।
डेलिगेशन द्वारा कार्यकारी संचालक, एम.पी.आई.डी.सी., क्षेत्रीय कार्यालय, इन्दौर श्री हिमांशु प्रजापति से 09 अप्रैल को मुलाकात की, जहाँ पर उनके द्वारा पी.एम. मित्र पार्क एवं अन्य औद्योगिक परियोजनाओं पर प्रस्तुति दी गई तथा मध्यप्रदेश को निवेशकों की पहली प्राथमिकता बनाए जाने के संबंध में शासन स्तर से किए जा रहे विभिन्न प्रयासों, निवेश प्रोत्साहन पॉलिसी, अधोसंरचनाओं की गुणवत्ता तथा प्लानिंग के बारे में जानकारी प्रदान की गई। दल द्वारा यह बताया गया कि इन्दौर क्षेत्र के पी.एम. मित्र पार्क एवं पीथमपुर की विख्यात छवि के कारण उत्तरप्रदेश सरकार द्वारा उन्हें मध्यप्रदेश से निवेश आकर्षण एवं अन्य चीजों को समझने हेतु भेजा गया है। दल द्वारा स्मार्ट इण्डस्ट्रीयल पार्क एवं मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक पार्क का भी भ्रमण किया गया एवं इस संबंध में बारिकी से जानकारी प्राप्त की गई।
इसी प्रकार 10 अप्रैल को दल के द्वारा पी.एम. मित्र पार्क का दौरा किया गया, जहाँ पर दोनों राज्यों की टेक्निकल टीम ने साथ बैठकर परियोजना का बारिकी से अध्ययन किया। जिसमें कि ले-आऊट प्लानिंग, क्रॉस सेक्शन, डी.पी.आर. आदि शामिल थे। डेलिगेशन के सदस्य मध्यप्रदेश मॉडल से काफी प्रभावित हुए एवं इसे अपने क्षेत्र में लागू करेंगे।