प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना राउंड-3 के अंतर्गत आवेदन आमंत्रित
शासकीय औद्वाधिक प्रशिक्षण संस्था धार के प्राचार्य ने बताया कि प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना राउंड-3 के अंतर्गत आवेदन आमंत्रित किये जाने रहे है। इसके लिये कंपनियों में इंटर्नशिप पात्रता मापदंड आयु 18 से 20 वर्ष, शिक्षा योग्यता 10 वीं, 12 वीं, आईटीआई, डिप्लोमा, बीए, बी.एससी., बी. कॉम, बीसीए, बीबीए जैसी डिग्री के साथ स्नातक हैं। बी. फार्मा, बी.ई./बी.टेक आदि या एमए, एम.एससी., एम.कॉम, एमसीए जैसी डिग्री के साथ स्नातकोत्तर। जिसकी समय अवधि 6 एवं 9 माह होगी।
इंटर्नशिप के दौरान इंटर्न के कार्य भार ग्रहण करने पर 3000 रूपये एकमुश्त राशि एवं 3 माह पूर्ण होने पर 3000 एकमुश्त राशि, 8100 रूपये मासिक सहायता भारत सरकार एवं 900 कंपनी द्वारा प्रदाय किये जायेगे। साथ ही प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना से जीवन बीमा कवरेज प्रदान किया जायेगा। अधिक जानकारी वेबसाइट – pminternship.mca.gov.in अथवा शासकीय औद्वाधिक प्रशिक्षण संस्था धार से कार्यालय समय में प्राप्त कर सकते है।