बंद करे

*धार जिले में खरीफ ऋण वितरण की उल्लेखनीय उपलब्धि* *मात्र 10 दिनों में 42 हजार से अधिक किसानों को मिला 460 करोड़ का फसल ऋण* *​कुल लक्ष्य का लगभग 40 प्रतिशत ऋण वितरण शुरुआती 10 दिनों में ही पूर्ण* *​अवकाश के दिनों में भी बैंक और समिति कर्मचारियों ने कि

धार जिले के किसानों के लिए खरीफ सीजन 2026 की शुरुआत अत्यंत उत्साहजनक रही है। शासन की मंशानुसार किसानों को समय पर खाद, बीज और कृषि कार्यों के लिए धन की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित, धार से संबद्ध 94 सहकारी समितियों ने सक्रिय भूमिका निभाई है। सीजन के प्रथम 10 दिनों के भीतर ही जिले के 42,335 किसान सदस्यों को 460 करोड़ रुपये के केसीसी (KCC) फसल ऋण से लाभांवित किया जा चुका है। *​प्राथमिकता के आधार पर ऋण वितरण* मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक ने जानकारी दी कि खरीफ सीजन की अवधि (1 अप्रैल से 30 सितंबर) के प्रारंभ होते ही किसानों की जरूरतों को प्राथमिकता में रखा गया है। बैंक एवं संस्था के कर्मचारियों ने अवकाश के दिनों में भी समर्पण के साथ कार्य किया, जिसके फलस्वरूप जिले के वार्षिक ऋण वितरण लक्ष्य का लगभग 40 प्रतिशत हिस्सा महज 10 दिनों में वितरित कर दिया गया है। *​कृषि एवं संबद्ध गतिविधियों को प्रोत्साहन* जिले में प्रतिवर्ष 1 लाख से अधिक किसान सहकारी सोसाईटीयों के माध्यम से लगभग 1000 से 1100 करोड़ रुपये का ऋण प्राप्त करते हैं। यह ऋण न केवल फसल की बुआई, खाद और बीज के लिए उपलब्ध है, बल्कि पशुपालन और मत्स्य पालन जैसी गतिविधियों के लिए भी प्रदाय किया जा रहा है। *​किसानों से अपील* बैंक प्रशासन ने कृषक बंधुओं से अपील की है कि वे अपनी संबंधित संस्था में आवेदन कर आवश्यकतानुसार नवीन ऋण प्राप्त करें। साथ ही, उन किसानों से भी अनुरोध किया गया है जिन्होंने गत वर्ष का ऋण जमा नहीं किया है वह तत्काल बकाया राशि जमा कर नवीन ऋण हेतु पात्रता प्राप्त करें ताकि शासन की जनहितकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाया जा सके।

 

"> ');