बंद करे

विश्व होम्योपैथी दिवस: धार जिले की 7 आयुष संस्थाओं में आयोजित हुए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर* *610 रोगियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार

संचालनालय आयुष, मध्य प्रदेश (भोपाल) की राष्ट्रीय आयुष मिशन योजना के अंतर्गत, लोक स्वास्थ्य सेवा प्रदाय गतिविधियों के तहत जिले में ‘विश्व होम्योपैथी दिवस’ (डॉ. हैनीमैन जयंती) गरिमामय ढंग से मनाया गया। कलेक्टर के निर्देशन तथा जिला आयुष अधिकारी के मार्गदर्शन में शुक्रवार को जिले की 7 होम्योपैथिक संस्थाओं और आयुष चिकित्सालय पीथमपुर द्वारा विभिन्न जन-कल्याणकारी गतिविधियों का आयोजन किया गया। *विविध स्वास्थ्य गतिविधियों का आयोजन* आयोजन के दौरान आयुष विशेषज्ञों द्वारा आमजन को ऋतु अनुसार आहार-विहार की जानकारी दी गई और स्वस्थ रहने के उचित उपाय बताए गए। शिविरों में विशेष रूप से मौसम अनुकूल ‘प्रिवेंटिव’ (प्रतिरोधक) औषधियों का वितरण किया गया। इसके साथ ही बालिकाओं का विशेष स्वास्थ्य परीक्षण, मरीजों की ब्लड प्रेशर एवं शुगर की जांच भी निःशुल्क की गई। *610 रोगी हुए लाभांवित* जिला आयुष कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिले की सभी 7 होम्योपैथिक संस्थाओं द्वारा आयोजित इन शिविरों में कुल 610 रोगियों का पंजीयन कर उनका उपचार किया गया। आयुष विभाग का मुख्य उद्देश्य होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति के माध्यम से नागरिकों को रोगमुक्त करना और उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाना है। *पीथमपुर चिकित्सालय की सक्रिय सहभागिता* शासकीय आयुष चिकित्सालय पीथमपुर सहित अन्य केंद्रों पर बड़ी संख्या में नागरिक पहुंचे। शिविरों में न केवल निःशुल्क परामर्श दिया गया, बल्कि गंभीर रोगों के बचाव के संबंध में परामर्श सत्र भी आयोजित किए गए, ताकि नागरिक अपनी जीवनशैली में सुधार कर स्वस्थ रह सकें।

"> ');