बंद करे

*”नारी शक्ति वंदन” पखवाड़ा* *14 अप्रैल को केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर के मुख्य आतिथ्य में निकलेगी भव्य पदयात्रा* *महिला संगठनों, लखपति दीदी और लाड़ली बहनाओं की होगी सक्रिय सहभागिता

राज्य शासन के निर्णय अनुसार संपूर्ण मध्य प्रदेश के साथ-साथ धार जिले में भी 10 अप्रैल शुरू “नारी शक्ति वंदन” पखवाड़ा एक उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। यह 25 अप्रैल 2026 तक मनाया जाएगा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” के प्रावधानों से अवगत कराना और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। धार जिले में यह पखवाड़ा कलेक्टर के मार्गदर्शन में आयोजित किया जा रहा है। *केंद्रीय मंत्री की उपस्थिति में होगी पदयात्रा* जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग, श्री सुभाष जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि पखवाड़े के अंतर्गत 14 अप्रैल 2026 को शाम 4:00 बजे एक विशाल “नारी शक्ति पदयात्रा” (रैली) का आयोजन किया जाएगा। यह यात्रा लालबाग परिसर से प्रारंभ होगी, जिसमें माननीय राज्य मंत्री, भारत सरकार, श्रीमती सावित्री ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगी। इस पदयात्रा में समाज की प्रबुद्ध महिलाओं को विशेष रूप से जोड़ा जा रहा है। *विविध रचनात्मक गतिविधियों का होगा आयोजन* अभियान के तहत लोकसभा और विधानसभा क्षेत्रों में पदयात्राओं के साथ-साथ युवा वर्ग द्वारा “नारी शक्ति वंदन दीवार” तैयार की जाएगी, जिस पर सशक्तिकरण के संदेश अंकित किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त: त्रि-स्तरीय पंचायतों और नगरीय निकायों में गोष्ठी एवं सेमिनार आयोजित होंगे। धार्मिक, सामाजिक, औद्योगिक और व्यापारिक संगठनों में व्याख्यान कार्यक्रम होंगे। विद्यालयों और महाविद्यालयों में विषय आधारित चर्चाएं आयोजित की जाएंगी। *अम्बेडकर जयंती पर विशेष ग्राम सभा* डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती के अवसर पर विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा। इन सभाओं में बाबा साहब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ ही उपस्थित जनसमूह को नारी शक्ति वंदन अधिनियम के महत्व के बारे में विस्तार से बताया जाएगा। *जनप्रतिनिधियों की होगी सहभागिता* महिला एवं बाल विकास विभाग को इस संपूर्ण कार्यक्रम का नोडल विभाग बनाया गया है। इन सम्मेलनों में महिला सांसद, विधायक, महापौर, जिला एवं जनपद पंचायत अध्यक्ष, पार्षद, महिला उद्यमी और स्व-सहायता समूहों की सदस्यों सहित लखपति दीदियों को आमंत्रित किया गया है ताकि उनके अनुभवों से अन्य महिलाओं को प्रेरणा मिल सके।

"> ');